YesMadam Layoffs: क्या आप तनावग्रस्त हैं? 'हां' बोलने वाले 100 वर्कर्स की गई JOB, कौन हैं कंपनी के Co-Founder?
YesMadam Layoffs Workers: नोएडा स्थित यस मैडम, एक ऑन-डिमांड ब्यूटी सर्विस प्लेटफॉर्म, इन दिनों विवादों में है। कंपनी पर आरोप है कि उसने 100 कर्मचारियों को केवल इसलिए नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि वे कार्यस्थल पर तनावग्रस्त थे। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कई लोगों ने इसे अमानवीय और अविश्वसनीय करार दिया है।
कुछ ने इसे 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' का उदाहरण बताया है। आपको बता दें कि, यह कंपनी करीब 50 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं देती है। कंपनी में बड़ी मात्रा में कर्मचारी कार्यरत हैं। आइए जानते हैं कैसे मामला आया सामने... ?

कैसे सामने आया मामला?
कंपनी ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के बीच तनाव का सर्वे किया। इस सर्वे के आधार पर, जिन कर्मचारियों ने अपनी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी दी, उन्हें नौकरी से निकालने का ईमेल भेज दिया गया। इस ईमेल में लिखा था कि कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यस मैडम की यूएक्स कॉपीराइटर अनुष्का दत्ता ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि हमने अपनी चिंताओं को साझा किया, और कंपनी ने हमें निकाल दिया। उनके इस पोस्ट के बाद विवाद और बढ़ गया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
लिंक्डइन और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस कदम की कड़ी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने इसे 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' का उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसे एक पीआर स्टंट करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि तनावग्रस्त कर्मचारियों को निकालना उनकी समस्याओं को हल करना नहीं है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ है।'
कंपनी की एचआर ने क्या मेल किया?
कंपनी की एचआर ने मेल किया कि प्रिय टीम, हाल ही में, हमने कार्यस्थल पर तनाव के बारे में आपकी भावनाओं को समझने के लिए एक सर्वेक्षण किया। आप में से कई लोगों ने अपनी चिंताए साझा कीं, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं। एक स्वस्थ और सहायक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी के रूप में, हमने फीडबैक पर सावधानीपूर्वक विचार किया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि काम पर कोई भी व्यक्ति तनावग्रस्त न रहे, हमने उन कर्मचारियों को अलग करने का कठिन निर्णय लिया है जिन्होंने महत्वपूर्ण तनाव का संकेत दिया था।
यह निर्णय तत्काल प्रभावी होगा, और प्रभावित कर्मचारियों को आगे की जानकारी अलग से दी जाएगी। आपके योगदानों के लिए धन्यवाद। खास बात यह रही कि मेल में कंपनी के Co-Founder मयंक आर्या को रखा गया था।
यस मैडम की UX कॉपीराइटर अनुष्का दत्ता ने मामले को सार्वजनिक रूप से उठाते हुए कहा कि YesMadam में क्या हो रहा है? पहले आप एक रैंडम सर्वे करते हैं और फिर रातों-रात हमें नौकरी से निकाल देते हैं क्योंकि हम तनाव में हैं? और सिर्फ़ मैं ही नहीं बल्कि 100 अन्य लोगों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।
Who is Yes Madam co-founder Mayank Arya: कौन हैं यस मैडम के सह-संस्थापक मयंक आर्य?
मयंक आर्य, यस मैडम के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने सिंगापुर पॉलिटेक्निक से नॉटिकल स्टडीज में डिप्लोमा किया और पहले तेल टैंकरों पर अधिकारी के रूप में काम किया। उद्यमिता और महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून के कारण उन्होंने 2016 में यस मैडम की शुरुआत की। कंपनी का उद्देश्य भारत में सैलून और वेलनेस सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। वर्तमान में यस मैडम 50 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है।
यस मैडम के बारे में
यस मैडम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो घर पर ही ब्यूटी और वेलनेस सेवाएं प्रदान करता है। यह 2016 में लॉन्च हुआ और वर्तमान में 50 से अधिक भारतीय शहरों में काम कर रहा है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, और बेंगलुरु शामिल हैं।
क्या है सच्चाई?
अब तक यस मैडम ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह छंटनी वास्तविक है या किसी प्रकार का पीआर स्टंट। जब तक कंपनी कोई जवाब नहीं देती, विवाद जारी रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications