YES Bank संकट पर आया फाउंडर राणा कपूर का बड़ा बयान, कहा-क्या हो रहा है, मुझे पता नहीं
नई दिल्ली। संकट में घिरे Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर का पहला बयान सामने आया है। यस बैंक की खस्ताहाल और आरबीआई द्वारा लिए गए फैसले पर राणा कपूर ने प्रतिक्रिया देते कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि क्या हो रहा है। RBI द्वारा यस बैंक पर लगाई गई पाबंदी से जहां ग्राहक परेशान है तो वहीं बैंक के फाउंडर राणा कपूर का अजीबोगरीब बयान दिया है।

Recommended Video
राणा कपूर ने इस सकंट पर अनजान बनने की कोशिश करते हुए हैरानी से भरा बयान दिया। बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक राणा कपूर ने कहा कि मैं पिछले 13 महीने से बैंक में सक्रिय नहीं हूं, इसलिए मुझे पता नहीं है कि यहां क्या चल रहा है।
उन्होंने बैंक पर आए इस संक्ट पर ज्यादा बोलने से बचने की कोशिश की और सवालों को टाल गए। उन्होंने कहा कि चूंकि वो बैंक में फिलहाल सक्रिय नहीं हैं इसलिए उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि बैंक में पाई गई वित्तीय गड़बड़ी के बाद राणा कपूर को अपना पद छोड़ना पड़ा था। वहीं उन्हें अपने शेयर बेचने पड़े थे। राणा कपूर और उसकी प्रमोटर एंटिटी- यस कैपिटल, मॉर्गन क्रेडिट्स ने अपनी बची हुई हिस्सेदारी भी बेच दी थी। नवंबर 2019 के बाद से वो पूरी तरह से बाहर हो गए थे।
आपको बता दें कि यस बैंक को संकट से बचाने के लिए आरबीआई ने री-स्ट्रक्चरिंग प्लान का ऐलान किया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यस बैंक में आए संकट के कारणों का आंकलन किया जाएगा। उन कारणों और संकट के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications