Yes Bank मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक के फाउंडर राणा कपूर को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। Yes Bank संकट मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने बड़ी लकार्रवाई करते हुए बैंक के फाउंडर राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया। ED ने 30 मिनट तक पूछताछ करने के बाद राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले उनके और उनकी बेटियों के घर छापेमारी की गई। जिसके बाद शनिवार देर रात ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया। यस बैंक पर आए वित्तीय संकट के बाद ईडी ने राणा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद शनिवार को राणा मुंबई में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। वहीं पहले उनसे पूछताछ की गई, बाद में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video

मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ की जा रही थी। ED के मुंबई दफ्तर में राणा कूपर से लगातार पूछताछ हो रही है। पूछताछ के बाद ईडी ने राणा को गिरफ्तार करने का फैसला किया। वहीं ईडी ने बैंक के संस्थापक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। गौरतलब बै कि यस बैंक पर आए संकट पर राणा कपूर ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वित्तीय अनियमिताओं के कारण RBI ने राणा कपूर को अगस्त 2018 में पद छोड़ने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने 31 जवनरी 2019 को अपना पद छोड़ दिया था। आपको बता दें कि यस बैंक पर आए संकट की वजह राणा कपूर के फैसले और लोन बांटने के अपने निजी फैसलों को माना जा रहा है। कॉरपोरेट सेक्टर में राणा कपूर का नेटवर्क मजबूत माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications