थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर, मई के मुकाबले जून में 2.2 फीसदी रही मंहगाई दर
नई दिल्ली। जून के महीने में थोक महंगाई दर के मोर्चे पर राहत मिलती दिखाई दे रही है। जून में थोक महंगाई दर 2.02 फीसदी पर रही है जो मई में 2.45 फीसदी थी। बता दें कि अप्रैल की थोक मंहगाई दर 3.07 फीसदी से संशोधित कर 3.24 फीसदी कर दी गई है। वहीं, महीने दर महीने आधारित जून में खाने-पीने की चीजों पर थोक महंगाई दर 5.10 से घटकर 5.04 फीसदी रही है। इस तरह से थोक महंगाई 23 महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

इसके अलावा, प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर मई के 6.16 फीसदी से बढ़कर 6.72 हो गई है। जून के महीने में ईंधन-बिजली की थोक महंगाई दर में कमी आई है। ये मई के 0.98 फीसदी से घटकर -2.20 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1.28 फीसदी से घटकर 1.94 फीसदी रही है।
23 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई दर
वहीं, नॉन- फूड आर्टिकल्स की थोक मंहगाई दर की बात करें तो ये 6.23 फीसदी से घटकर 5.06 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने के आधार पर जून में सब्जियों की थोक मंहगाई दर में भी बदलाव हुआ है और ये 33.15 फीसदी से घटकर 24.67 फीसदी पर आ गई है। जबकि अंडा, मांस और मछली की थोक मंहगाई पिछले महीने के 5.64 फीसदी पर कायम रही है।
इसके पहले, जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खुदरा महंगाई दर 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि मई में खुदरा महंगाई दर 3.05 फीसदी पर रही। सेंट्रल स्टैट्स्टिक्स ऑफिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक CPI आधारित महंगाई दर बढ़ने के बावजूद भी RBI के अनुमान के दायरे में है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications