थोक महंगाई दर में आई गिरावट, जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक घटकर 2.84%
Recommended Video

नई दिल्ली। आपके लिए थोड़ी राहत की खबर आई है। थोक मूल्य सूचकांक में थोड़ी गिरावट आई है।थो मूल्य सूचकांक में लगातार दूसरे महीने भी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में होलसेल प्राइस इंडेक्स 2.84 फीसदी तक पहुंच जाएगा। ये गिरावट खाद्य और ईंधन की कीमतों में आई गिरावट की वजह से दर्ज की गई है। इसके साथ ही दालों, गेहूँ और अनाजों की कीमतों में गिरावट की वजह से जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। और ये 6 महीने के सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया।

आपको बता दें कि दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 प्रतिशत थी जबकि जनवरी 2017 में यह 4.26 फीसदी थी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में खाद्य कीमतों में 1.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि दाल सबज्यिों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी में सब्जियों की थोक महंगाई दर 40.77 फीसदी रही।
हालांकि प्याज की थोक म हंगाई दर में इजाफा हुआ और ये 199.89 फीसदी पहुंच गया। थोक महंगाई दर में आई इस गिरावट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल से सितंबर 2018 में महंगाई दर 5.1 फीसदी से 56 फीसदी के बीच रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications