थोक महंगाई दर घटी, नवंबर के मुकाबले दिसंबर 2017 में WPI 3.58 फीसदी रही
नई दिल्ली। दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर (WPI) में गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। नवंबर में जहां थोक महंगाई दर (WPI) 3.93 फीसदी पर थी वहीं दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई में गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले केंद्र सरकार को महंगाई के मोर्चे पर उस समय झटका लगा था जब दिसंबर में रिटेल महंगाई दर यानि सीपीआई बढ़कर 5.21 फीसदी पर पहुंच गई थी। वहीं, नवबंर में रिटेल महंगाई दर 4.88 फीसदी रही थी। आपको बता दें कि नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में बढ़त 8.4 फीसदी तक पहुंची थी।

थोक महंगाई दर में कमी की वजह खास तौर से फल और सब्जियों की कीमत में गिरावट को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दिसबंर में आलू समेत कई सब्जियों की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। साथ ही फलों की कीमत भी कम हुई है। इसी का असर थोक महंगाई दर में देखने को मिली है। यही वजह है कि नवंबर के मुकाबले दिसंबर में थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। नवंबर में जहां थोक महंगाई दर (WPI) 3.93 फीसदी पर थी वहीं दिसंबर 2017 में थोक महंगाई दर 3.58 फीसदी पर आ गई है।
दिसंबर में थोक महंगाई दर की तुलना साल 2016 के दिसंबर से की जाए तो इस बार थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। साल 2016 के दिसंबर में यह दर 2.10 फीसदी रही थी, जो कि इस बार दिसंबर 2017 में 3.58 फीसदी पर है। दिसंबर में थोक महंगाई दर घटने से शेयर बाजार के निवेशकों ने राहत की सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications