World Stock Market: ट्रंप की टैरिफ पर ब्रेक, दुनियाभर के बाजारों में भारी उछाल, एशियन मार्केट का क्या है हाल?
World Stock Market: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अतिरिक्त टैरिफ पर को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद अमेरिका से लेकर एशियन शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला।
ट्रंप के घोषणा के बाद ही वॉल स्ट्रीट में भारी बढ़त दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की माने तो महीनों बाद ये पहला मौका है जब अमेरिकी शेयर बाजार में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड तेजी
गुरुवार को वैश्विक बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहा, जिसमें एशियाई सूचकांक चढ़े और यूरोपीय इक्विटी वायदा 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया, जबकि वॉल स्ट्रीट में एसएंडपी 500 ने 9.5 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई। 2008 के बाद ये सबसे बड़ी छलांग है।
इस बीच, अमेरिकी डॉलर लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ और 10 वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड शुरुआती ट्रेडिंग में थोड़ी नीचे आई।
एशियन शेयर बाजार में भी उछाल
वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त का असर एशियन शेयर बाजार में भी देखने को मिला। जापान के निक्केई सूचकांक 7.38 फीसदी बढ़ा वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचकांक में भी 4.5 फीसदी की दर बढ़त देखने को मिला। इसके साथ ही कई और देशों के शेयर बाजारों में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तेजी देखने को मिली।
भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बंद हैं। नियमित ट्रेडिंग अब शुक्रवार, 11 अप्रैल से फिर शुरू होगी। आज के दिन सभी बाजार खंड-जैसे कि इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR)पूरी तरह से बंद हैं। इसी वजह से भारतीय बाजार की स्थिति कल पता चलेगा।
ये भी पढ़ें Trump Tariff Market Effect: 'दवा जैसी कड़वी लेकिन है जरूरी', आखिर क्यों ट्रंप ने टैरिफ नीति पर कहा?
एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण
HSBC होल्डिंग्स के मुख्य एशिया अर्थशास्त्री फ्रेडरिक न्यूमैन ने ब्लूमबर्ग को बताया, "एशिया और अन्य जगहों पर निवेशक राहत की सांस ले रहे हैं। अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ को स्थगित करने से वार्ताओं के लिए अधिक समय मिल गया है। निर्यात-आधारित एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि कठोर अमेरिकी टैरिफ उनके विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालते।"
ये भी पढ़ें Trump की Tariff नीति में यू-टर्न, चीन पर 125% तक क्यों बढ़ा भार? भारत समेत 75 देशों को क्यों 90 दिन की राहत?
90 दिनों के लिए टैरिफ को रोक
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अतिरिक्त टैरिफ नीति को अगले 90 दिनों के रोक दिया है। लेकिन ये नियम चीन को छोड़ कर दुनिया भर के देश पर लागू होगा। चीन पर टैरिफ लागू रहेगा। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है।
ट्रंप के इस फैसले की अमेरिका में भारी विरोध हो रहा था। लोग सड़क पर उतर कर इसका विरोध कर रहे थे। इसी सब को देखते हुए ट्रंप ने टैरिफ पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications