थोक महंगाई दर में उछाल, सितंबर में बढ़कर 1.32 फीसदी पर पहुंची

थोक महंगाई दर में उठाल, सितंबर में 1.32 फीसदी पर पहुंची थोक महंगाई दर

नई दिल्ली। सितंबर में थोक महंगाई दर अगस्त के मुकाबले बढ़ी है। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर, 2020 में 1.32 फीसदी रही है। बीते महीने यानी अगस्त में ये 0.16 पर थी। वहीं बीते साल सितंबर में थोक महंगाई दर 0.33 फीसदी थी। भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए हैं।

Wholesale Price Index inflation rises to 1.32 precent for September 2020 as compared to 0.16 precent in August

सितंबर में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की थोक महंगाई अगस्त के 1.27 फीसदी से बढ़कर 1.61 फीसदी रही है। वहीं, खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर पिछले महीने के 4.07 फीसदी से बढ़कर 6.92 फीसदी रही है। सितंबर में फ्यूल और पावर की थोक महंगाई माइनस 9.68 फीसदी से बढ़कर माइनस 9.54 फीसदी रही है।

सितंबर महीने में खाद्य पदार्थों की कीमतों में काफी अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। सितंबर महीने में थोक महंगाई दर सात माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। फूड इंडेक्स सितंबर में डब्ल्यूपीआई आधारित सूचकांक में 157.6 पर रही और सालाना महंगाई दर 6.92 फीसदी रही जबकि अगस्त में फूड इंडेक्स डब्ल्यूपीआई सूचकांक में 153.3 पर और महंगाई दर 4.07 फीसदी रही थी। सितंबर में आलू की थोक महंगाई अगस्त के 82.93 फीसदी से बढ़कर 107.63 फीसदी रही है। वहीं, प्याज की थोक महंगाई दर पिछले महीने के माइनस 34.48 फीसदी से बढ़कर माइनस 31.64 फीसदी रही है। सितंबर में दूध की थोक महंगाई 4.25 फीसदी से बढ़कर 5.56 फीसदी रही है।

विनिर्मित उत्पादों की बात करें, तो ये सितंबर महीने में ये डब्ल्यूपीआई आधारित सूचकांक में 119.8 पर रहे और सालाना महंगाई दर 1.61 फीसद रही। अगस्त में ये सूचकांक में 119.3 पर और महंगाई दर 1.27 रही थी।

इससे पहले सोमवार को सरकार ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। खुदरा महंगाई दर सितंबर में 7.34 फीसदी रही है। पिछले महीने अगस्त में यह 6.69 फीसदी थी। देश में उपभोक्ता मुद्रास्फीति, जो अगस्त में 6.69 प्रतिशत पर थी, सितंबर में 7.34 फीसदी हो गई है। इससे पहले जुलाई में ये 6.73 फीसदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+