थोक महंगाई के मार्चे पर राहत, फरवरी में घटकर 2.26 फीसदी पर आई

नई दिल्ली। थोक महंगाई की दर में फरवरी में कमी आई है। सरकार की ओर से सोमवार को इसके आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी माह में थोक महंगाई दर 2.26 फीसदी पर रही है। जनवरी में थोक महंगाई दर 3.1 फीसदी पर थी। बीते कुछ महीनों से थोक महंगाई दर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे में फरवरी में इस मोर्चे पर राहत की खबर है।

Wholesale inflation down to 2.26 precent in February compared to 3.1 precent in january

महंगाई बीते कुछ समय से लगातार बढ़ रही थी। बीते महीने जनवरी में थोक महंगाई दर 3.1 फीसदी थी। उससे पहले दिसंबर 2019 में थोक महंगाई दर 2.59 फीसदी पर थी। इसके अलावा नवंबर में यह दर 0.58 फीसदी थी। हाल के दिनों में सब्जियों, दालों के दामों में कमी आई है। मांस मछली के दामों में भी कमी आई है। फरवरी में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 29.97 रही है जो कि जनवरी में 52.72 फीसदी पर आई थी। दालों की महंगाई दर फरवरी में 11.42 फीसदी पर रही जनवरी में 12.81 फीसदी थी।

फरवरी में थोक खाद्य महंगाई दर घटकर 7.31 फीसदी रही है वहीं जनवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 10.12 फीसदी रही थी। मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर बढ़कर 0.42 फीसदी रही है जबकि जनवरी में ये 0.34 फीसदी पर आई थी।

फरवरी के खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर भी आम लोगों और सरकार की नजरे हैं। खुदरा महंगाई दर जनवरी, 2020 में बढ़कर 7.59 फीसदी पर रही थी। जो बीते 6 साल में सबसे ज्यादा है। दिसंबर 2019 म में खुदरा महंगाई दर 7.35 पर थी। वहीं बीते साल जनवरी, 2019 में ये 2.75 प्रतिशत थी। जनवरी, 2020 में खुदरा महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।इससे पहले मई 2014 में 8.33 फीसदी थी। जिसके बाद जनवरी, 2020 में ये सबसे ज्यादा है। फरवरी में ये कितनी रहती है इस पर निगाहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+