Universal Pension Scheme Benefits: क्या सच में सबको मिलेगी पेंशन? पात्रता, लाभ और आपके सभी सवालों के जवाब

Universal Pension Scheme Benefits: मोदी सरकार एक ऐसी योजना लाने की तैयारी में है जो देश के हर नागरिक को बुढ़ापे में सहारा देगी। इस योजना का नाम है ' यूनिवर्सल पेंशन स्कीम'(UPS)। जैसे विदेशों में होता है, अब भारत में भी हर बुज़ुर्ग को पेंशन मिलेगी।

Universal Pension Scheme

लेबर मिनिस्ट्री इस पर तेजी से काम कर रही है। इसका लक्ष्य है कि सभी नागरिकों को बुढ़ापे में एक स्थिर आय प्राप्त हो सके, जिससे वे अपनी जीवनशैली को बनाए रख सकें।

आपने भी देखा होगा कि कितने ही लोग बुढ़ापे में गुजर बसर करने के लिए परेशान रहते हैं। नौकरी छूटी तो क्या होगा, कोई सहारा नहीं देगा तो कैसे जीवनयापन होगा, यह सोच-सोच की भविष्य का डर बना रहता है। इसी भय को दूर करने के लिए लोग सरकारी और प्राइवेट पेंशन योजनाओं में पैसा लगाते हैं। लेकिन, अब मोदी सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की योजना बना रही है ।

क्या है यूनिवर्सल पेंशन स्कीम? (Universal Pension Scheme Kya hai)

बता दें कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम में सभी लोगों को पेंशन देने की योजना है। भले ही वे प्राइवेट नौकरी करते हो, या फिर सेल्फ एंप्लॉयड। मतलब कि अब तक सरकार नौकरी वालों को पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन इस योजना के बाद उन लोगों को भी पेंशन का लाभ मिलेगा जो सरकारी नौकरी में ना होकर किसी असंगिठन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है।

क्या सबको मिलेगी पेंशन? (Who will get Universal Pension Scheme?)

क्या यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का लाभ सबको मिलेगा? इसका जवाब है नहीं, इस योजना में पात्रता और कई तरह की शर्तें रखी गई हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ सबको नहीं मिलेगा। केवल पात्र लोग ही इस योजना के अंतर्गत पेंशन का लाभ उठा सकेंगे। आइये जानते हैं यूनिवर्सल पेंशन स्कीम किसे मिलेगा और किसे नहीं?

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के लिए पात्रता (Universal Pension Scheme Eligibility)

  • इस योजना में केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी, नौकरी पेशा, छोटे व्यापारी और स्व-रोजगार करने वाले शामिल होंगे।
  • इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है और 60 साल की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकता है।

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम में कौन नहीं होगा पात्र?

जो लोग पहले से सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं या फिर उच्च आय वर्ग से संबंधित हैं और इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं, वे इस योजना के लाभ से बाहर रहेंगे।

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम में क्या सरकार भी करेगी अंशदान?

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम एक वॉलेंट्री कंट्रीब्यूटरी योजना के तहत कार्य करेगी, जिसमें हर व्यक्ति को स्वेच्छा से योगदान करने का अवसर मिलेगा। इसमें सरकार की तरफ से कोई अंशदान नहीं होगा, यह पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी।

कब से शुरू होगी यूनिवर्सल पेंशन स्कीम? (When will Start Universal Pension Scheme)

वर्तमान में यह योजना लागू करने की तारीख के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि यह उन्हें बुढ़ापे में एक स्थिर और पर्याप्त आय प्रदान करेगा, जो उनके जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+