सबसे मोटी सैलरी लेने वालों में मुकेश अंबानी या सुनील मित्तल नहीं
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आपको मालूम है कि देश में सबसे मोटी पगार किसकी है ? अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बताते हैं।

इस सूची में रिलायंस समूह के चीफ मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल या विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी भी नहीं है।
सबसे ज्यादा सैलरी ले रहे हैं सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी। दोनों को पिछले वित्त साल यानी 2013-14 के लिए 59.89-59-89 करोड़ रुपये मिले।
पिता-पुत्र मोटी सैलरी लेने वालों में
इनके बाद रहे हीरो मोटोकोर्प के वाइस चेयरमेन पवन कुमार मुंजाल को। उनको सैलरी मिली 37.88 करोड़ रुपये। मुंजाल को हाल ही में हीरो कोर्प का वाइस चेयरमेन बनाया गया है।
चौथे स्थान पर रहे फार्मा कंपनी लुपिन के चेयरमेन देश बंधु गुप्ता। उन्हें मिली 37.15 करोड़ रुपये सैलरी। पाँचवें स्थान पर कब्जा जमाया पवन कुमार मुंजाल के पिता और हीरो कोर्प के चेयरमेन ब्रजमोहन मुंजाल को। उनको मिली 36.98 करोड़ रुपये सैलरी।
छठे स्थान पर रहे कांग्रेस नेता नवीन जिंदल के हिस्से में आई 36.96 करोड़ रुपये सैलरी। वे जिंदल स्टील के अध्यक्ष हैं। वे बीता लोकसभा चुनाव हार गए थे। देश के सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाली कॉरपोरेट हस्तियों की सूची आज राजधानी से छपने वाले एक अखबार ने छापी है।
कॉरपोरेट मामलों के जानकार कहते हैं कि ये सभी बेहद सफल कंपनियों के सर्वेसर्वा हैं। इनकी कंपनियां बेहद मोटा मुनाफा कमा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications