चुनाव खत्म होने के बाद क्या बढ़ेगें पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, 8 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण अब संभावना जताई जा रही है कि भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 12 से 15 रुपए की बड़ो बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आज पहली बार सरकार की ओर पहली बार इस पर बयान आया है।

What Modi Government said about Petrol and Diesel Price Hike in India after Election in 5 state.
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत को चुनावों से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने कहा कि ये कहना कि हमने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण कीमतें नहीं बढ़ाई, ये गलत है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं। उन्हें बाजार में बने रहना है और वो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तय करती है।

उन्होंने कहा किरूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देशवासियों के हितों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है और इस युद्ध का बड़ा असर दुनियाभर पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों पर इस युद्ध का असर देखने को मिल रहा है, ऐसे में भारत में तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है, जो तेल कंपनियां तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+