2 लाख रुपये सस्ती पड़ेगी कार, ये है खरीदने का सही तरीका
नई दिल्ली। अगर आप कार खरीदने (Financial planning for car) की सोच रहे हैं तो सही तरीका अपनाएं। इस तरीके से जहां आपको कार (car) खरीदने के लिए करीब 2 लाख रुपये कम पैसा खर्च करना होगा, वहीं बैंक की किस्त देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हां ऐसे तरीके से कार (car) तुरंत खरीदने की जगह आपको करीब 3 साल इंतजार करना होगा। यह प्लानिंग 5 लाख रुपये तक की कार (car) खरीदने के लिए है। लेकिन अगर आप इससे भी महंगी कार (car) खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी प्लानिंग की जा सकती है।

क्या है यह प्लानिंग
कार खरीदने (Financial planning for car) की यह वित्तीय प्लानिंग काफी आसान है। देश में सबसे अच्छा रिटर्न म्युचुअल फंड (Mutual Fund) ने दिया है। ऐसे में कार (car) खरीदने के लिए अगर आप लोन लेंगे तो 5 साल तक किस्त देना होगी। अगर उसी किस्त के पैसे का सही इस्तेमाल कर लिया जाए तो 5 लाख रुपये तक की कार (car) करीब 2 लाख रुपये सस्ती पड़ सकती है।
जानें लोन के साथ कितने की पड़ती है कार (car)
अगर बैंक से लोन लेकर 5 लाख रुपये की कार (car) खरीदने (Financial planning for car) की सोच रहे हैं तो जान लें कि वह बाद में कितने की पड़ती है। बैंक 9.5 से 10 फीसदी तक ब्याज लेते हैं। अगर आप को 9.75 फीसदी पर लोन मिलता है तो 5 लाख की कार (car) खरीदने के लिए आपको करीब 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके बाद 4 लाख रुपये का लोन मिलेगा। 5 साल के लिए अगर यह लोन लिया जाए तो आपको करीब 6 लाख रुपये की रकम चुकानी होगी। इस लोन पर करीब 8383 रुपये की महीने की किस्त आएगी। इस प्रकार 1 लाख नकद लगाने के बाद भी आपको यह कार (car) लोन खत्म होने पर 6 लाख रुपये से ज्यादा की पड़ेगी। इस प्रकार कार खरीदने (Financial planning for car) की सही प्लानिंग से काफी फायदा उठाया जा सकता है।
अब जानें कैसे मिलेगी बिना लोन के सस्ती कार (car)
लोन पर कार (car) लेने के लिए आपके पास 1 लाख रुपये नकद और 5 साल तक 8383 रुपये की किस्त देने क्षमता होनी चाहिए तभी बैंक आपको लोन देगा। लेकिन अगर आप अपनी लोन चुकाने की इस क्षमता का सही इस्तेमाल करते हैं तो बिना लोन के करीब 2 लाख रुपये सस्ती कार (car) ले सकते हैं। इसके लिए आप अच्छे म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में पहले 1 लाख रुपये जमा करें। इसके बाद इसी म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में हर माह 8383 रुपये का निवेश शुरू करें। बैंक में 5 साल की तुलना में म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में आपके पास 3 साल में ही कार (car) खरीदने लायक फंड तैयार हो जाएगा।
वित्तीय प्लानिंग (Financial planning) एक नजर में
-1 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट (investment) म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में शुरू करें
-फिर 8383 रुपये महीने का इन्वेस्टमेंट (investment) इसमें करें
-यहां मिल सकता है 12 फीसदी का रिटर्न
-तीन साल में पैसा बढ़ कर हो जाएगा 5.20 लाख रुपये
जानें अपना कुल निवेश
-3 साल में आपका होगा कुल मिलाकर 4 लाख रुपये का निवेश
-इन 3 सालों में इस निवेश पर मिलेगा करीब 1.20 लाख रुपये का रिटर्न
-इस प्रकार 3 साल में आपके पास होगा 5.20 लाख रुपये
जानें कैसे पड़ेगी 2 लाख रुपये सस्ती कार (car)
बैंक से लोन लेकर कार (car) खरीदने में आपको 6 लाख रुपये खर्च करना पड़ता, लेकिन निवेश करके कार (car) खरीदने में आपको 4 लाख रुपये ही लगाना पड़ा और कार (car) खरीदने लायक 5 लाख रुपये से भी करीब 20 हजार रुपये ज्यादा का फंड तैयार हो गया। इस प्रकार बैंक से लोन लेकर कार (car) खरीदने की तुलना में निवेश करके कार (car) खरीदने में आपको लगभग 2 लाख रुपये की बचत होगी। हां कार (car) तुरंत लेने की जगह इस तरीके में करीब 3 साल का इंतजार करना पड़ेगा।
जानें अच्छे म्युचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम का रिटर्न
-Axis Bluechip Mutual Fund - D (G) स्कीम ने पिछले 3 साल में 14.6 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Invesco India Midcap Mutual Fund की (G) स्कीम ने 3 साल में 13.4 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-HDFC Small Cap Mutual Fund - D (G) ने 3 साल में 18.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्या कहते हैं वित्तीय बाजार के जानकार
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर ए के निगम के अनुसार लक्ष्य तय करके निवेश करना हरदम ही फायदेमंद होता है। अगर यह लक्ष्य 3 साल या इससे ज्यादा समय के हैं तो आमतौर पर इनको पाया जा सकता है। क्योंकि म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में अगर 3 साल या इससे ज्यादा समय के लिए निवेश किया जाए तो अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। निगम के अनुसार आमतौर पर म्युचुअल फंड (Mutual Fund) में लम्बे समय के लिए अगर हर माह निवेश किया जाए तो बाद में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications