Current Ticket Booking: वाह! ट्रेन छूटने से 10 मिनट पहले भी मिलेगी कंफर्म सीट? बस कर लीजिए ये काम
How To Book Current Ticket: मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही त्योहारों की बयार भी शुरू हो जाएगी। मार्च महीने में होली (Holi 2025), भाई दूज जैसे कई बड़े पर्व-त्योहार आते हैं, जिस पर लोग अपने घर जाते हैं। यही वजह है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों (Holi Festival Special Train) में यात्रा भार भी बढ़ जाता है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण टिकटों की मारा मारी रहती है।

फेस्टिव सीजन में कंफर्म टिकट मिलना सबसे मुश्किल काम रहता है। हालांकि, भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन में यात्रा को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है। इसके अलावा अन्य कई तरह की सुविधाएं भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वह अपनी जर्नी बिना किसी परेशानी के पूरी कर सके। ऐसी ही एक सुविधा है, रेलवे की करंट टिकट सर्विस।
तत्काल टिकट नहीं, फिर भी कर सकेंगे यात्रा! (IRCTC Tatkal Ticket Booking)
अगर आपको अचानक कहीं जाना पड़ जाए, तो भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट सेवा बहुत काम आती है। इससे आप यात्रा के एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। एसी (AC) वाली गाड़ियों के लिए टिकट सुबह 10 बजे से और बिना एसी (Non-AC) वाली गाड़ियों के लिए सुबह 11 बजे से मिलते हैं। लेकिन, तत्काल टिकट काफी मुश्किल होता है। तत्काल टिकट विंडो खुलते ही एजेंट खास सॉफ्टवेयर के जरिये सीट बुक कर लेते हैं। ऐसे में आम लोगों के तत्काल टिकट हाथ ही नहीं आ पाती। जब तक उनकी बुकिंग प्रोसेस पूरी होती है, तब तक तत्काल टिकट वेटिंग में चली जाती है। ऐसे में आपके काम आती है रेलवे की करंट टिकट सर्विस, जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं।
क्या है रेलवे की करंट टिकट सर्विस? (What is Current Ticket)
रेलवे की करंट टिकट सेवा उन लोगों के लिए है जिन्हें अचानक कहीं जाना पड़ता है। अगर आपको तत्काल टिकट भी नहीं मिली है, तो आप करंट टिकट चेक करके यात्रा कर सकते हैं। ये टिकट ट्रेन के चलने से कुछ घंटे पहले खाली सीटों पर मिलते हैं। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ऐप या रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से ये टिकट ले सकते हैं। आमतौर पर, ये टिकट ट्रेन के चलने से 3-4 घंटे पहले मिलते हैं, पर कभी-कभी ट्रेन चलने के 5 से 10 मिनट पहले तक भी मिल जाते हैं।
कैसे मिलती है रेलवे की करंट टिकट? (Current Ticket Booking time)
रेलवे के अनुसार, यह इस बात पर निर्भर करता है कि जनरल आरक्षित टिकट, तत्काल टिकट के बाद कितनी सीटें ट्रेन में खाली रहती हैं। अगर ट्रेन चलने से 5 मिनट पहले तक, किसी भी कोच में सीट खाली रहती है, तो आप करंट टिकट लेकर सफर कर सकते हैंं ये सेवा उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें अचानक सफर करना पड़ता है या जिन्हें तत्काल टिकट नहीं मिलता। करंट टिकट आखिरी समय में सफर करने का अच्छा तरीका है, खासकर जब सीटें खाली हों। ये सेवा लोगों को बिना पहले से सोचे सफर करने की सुविधा देती है।
कैसे बुक करें करंट टिकट? (How to Book Current Ticket on IRCTC)
1. आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप:
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या मोबाइल ऐप पर जाएं।
- "ट्रेन" विकल्प चुनें और अपनी यात्रा विवरण (स्टेशन, तारीख, आदि) दर्ज करें।
- "करंट अवेलेबिलिटी" या "करंट टिकट" विकल्प देखें।
- यहां आपको उपलब्ध सीटों की जानकारी मिलेगी।
2. रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर या टीटी:
आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर भी करंट टिकट की उपलब्धता पूछ सकते हैं। टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी आपको ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा तुरंत ट्रेन में मौजूद टीटी से भी करंट टिकट की जानकारी ले सकते हैं। अगर सीट खाली मिलती हैं, तो आप आसानी से सफर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications