Cryptocurrency Bill:सरकार के इस फैसले से Bitcoin बोल्ड,जानें क्या है क्रिप्टोकरेंसी बिल

Cryptocurrency Bill:जानें क्या है क्रिप्टोकरेंसी बिल,कैसे क्रिप्टो पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 24 नवंबर। सरकार के एक फैसले ने दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी के बाजार को धड़ाम कर दिया है। मोदी सरकार आगामी शीतकालिन सत्र में निजी क्रिप्टोकरेंसी पर लगान लगाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी बिल लाने जा रही है। सरकार ने इस बिल की घोषणा कर ही भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर काबू पाने की तैयारी शुरु कर ही है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आखिर कैसे सरकार इस बिल के जरिए क्रिप्टोकरेंसी पर काबू पाएगी।

क्या है क्रिप्टोकरेंसी बिल

क्या है क्रिप्टोकरेंसी बिल

मोदी सरकार ने भारत में निजी क्रिप्टोकरेंसी पर काबू पाने के साथ-साथ अपना क्रिप्टो लाने का ऐलान कर चुकी है। सरकार ने घोषणा की है कि आगामी शीतकालिन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश किया जाएगा। सरकार क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक 2021 पेश करेगी। इस बिल के जरिए सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का क्रिप्टो करेंसी जारी करने के लिए फ्रेमवर्क तैयार कर रही है। सरकार इस बिल में ऐसा प्रावधान लाने की तैयारी में है जिसके बाद भारत में निजी क्रिप्टो प्रतिबंद्धित हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि सरकार इसकी टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल को प्रमोट करने के लिए कुछ विकल्प रख सकती है। पिछले हफ्ते संसदीय समिती की अहम बैठक क्रिप्टो एक्सचेंज, ब्लॉकचेन. क्रिप्टो एसेट काउंसिल समेत बिजनेस जगत के प्रतिनिधियों के साथ हुई, जिसके बाद कहा गया कि इस क्रिप्टोकरेंसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसके लिए नियमावली बनना भी बहुत जरूरी है।

क्रिप्टो बाजार पर RBI की नाराजगी

क्रिप्टो बाजार पर RBI की नाराजगी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले भी कई बार क्रिप्टोकरेंसी बाार को लेकर नाराजगी जता चुका है। आरबीआई की ओर से कई बाद इसके लिए नियामक और गहन विचार विमर्श की बात कही गई। SEBI ने भी क्रिप्टो की तेज रफ्तार ग्रोथ को लेकर कई बार चिंता जताई है। वहीं सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि जल्द ही वो अपना क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करेगी।

 क्रिप्टोकरेंसी बिल के बाद क्रिप्टो बाजार का हाल

क्रिप्टोकरेंसी बिल के बाद क्रिप्टो बाजार का हाल


क्रिप्टोकरेंसी बिल का ऐलान होने के बाद बुधवार को क्रिप्टो बाजार धड़ाम हो गया। बिटक्वाइंन की कीमत में 26 फीसदी की गिरावट आई। बिटक्वाइंन की कीमत बुधवार को 3499468 रुपए पर पहुंच गई, जबकि इथेरियर की कीमत में 23 फीसदी तक की गिरावट आई और इसके भाव 264140 रुपए पर पहुंच गई। वहीं टीथर के दाम 23 फीसदी तक नीचे गिरकर 63 रुपए पर पहुंच गए।

 क्या है क्रिप्टोकरेंसी

क्या है क्रिप्टोकरेंसी

सरकार ने सभी निजी क्रिप्टो करेंसी को बैन करने की तैयारी में है। प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने के लिए सरकार संसद के शीतकालिन सत्र में द क्रिप्टो करेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिसियल डिजिटल करेंसी बिल 2021 लाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी एक डिसेंट्रलाइज्ड व्यवस्था है, जिसपर किसी का नियं6ण नहीं है। इसका नियंत्रण न तो कोई सरकार करती है और न ही कोई कंरनी, जिसकी वह से इसमें अस्थिरिता है। यह करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम पर काम करती है। खास बात ये है कि इस टेक्नोलॉजी को न तो कई हैक कर सकता है और न ही कोई इसमें छेड़खानी कर सकता है।

Cryptocurrency Crash: सरकार के इस ऐलान से क्रैश हुआ क्रिप्टो बाजार, Bitcoin 26% लुढ़का,बाकियों का बुरा हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+