ATM या बैंक से नकली नोट मिलने पर क्या करें, क्या है RBI के नियम, कैसे मिलेंगे आपको असली पैसे, जानिए
एटीएम से नकली नोट निकलने पर आपको तुरंत वहीं नोटों की पहचान करनी होगी। एटीएम छोड़ने पर बैंक आपको कंसिडर नहीं करेगा। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

ATM Fake Notes Exchange: ATM कार्ड जबसे चलन में आया है, लोगों को अब कैश के लिए बैंक जाने की नौबत नहीं आती है। इस बीच एटीएम से कैश निकालते वक्त काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कभी-कभी एटीएम से नकली नोट निकल आता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसके लिए क्या नियम जारी किए हैं।
क्या है आरबीआई के नियम
हालांकि, बैंक से नकली नोट निकलना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि कई बार फिल्टर होकर नोट एटीएम मशीन में डाले जाते हैं। फिर भी किसी गलती के चलते एटीएम से नकली नोट निकलता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई के रूल्स के तहत आप नोट बदलवा सकते हैं।
सीसीटीवी में नोट को दिखाना होगा
आरबीआई के अनुसार, अगर किसी बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलता है, तो वह बैंक नोट को बदल देगा। लेकिन इसके लिए आपको एक जरूरी काम करना होगा। नकली नोट की पहचान आपको एटीएम के सामने ही करनी होगी। नोट के दोनों साइड यानी आगे-पीछे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाना होगा।
Recommended Video

नोट की पहचान करनी होगी
साथ ही उस एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड है तो उन्हें भी सूचित करना होगा। अगर ये सब आप कर लेते हैं, तो बैंक आपके नोट को बदल देगा। अगर ये सब आप नहीं करते हैं तो आपको फिर समस्या होगी। क्योंकि आपके पास पुख्ता सबूत नहीं होंगे, जिसे बैंक नकार सकते हैं।
कैश की तुरंत गिनती कर लें
एटीएम से पैसे निकालते वक्त तुरंत कैश की गिनती जरूर कर लें, साथ ही ये भी चेक कर लें कि पैसे नकली तो नहीं है। अगर नकली है तो समय रहते वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी पहचान कर लें। इससे आपके पास सीसीटीवी में रिकॉर्ड के रूप में सबूत हो जाएगा। जिसे बैंक भी नहीं नकार सकता है।
बैंक में क्या करें
वहीं, अगर बैंक में निकासी के दौरान नकली नोट मिलता है तो इसको बदलवाने में काफी दिक्कत होती है। क्योंकि अगर वहां आप चेक नहीं किए और बाद में पता चला कि ये नोट नकली है, तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। बैंक की स्थिति में भी आप उसी वक्त नोट की पहचान कर लें।
यह भी पढ़ें- ATM से पैसे निकालते वक्त कैंसल बटन दबाना है जरूरी? कितना सेफ है ट्रांजैक्शन, पासवर्ड तो नहीं हो रही चोरी












Click it and Unblock the Notifications