VIDEO : 'बाल कटवाने की जरूरत है ? नाई से कभी न पूछें' Warren Buffet ने 28 साल पहले ऐसा क्यों कहा ?
वॉरेन बफे हेयरकटिंग का जिक्र कर कहते हैं कि कभी भी अपने नाई से अपने बारे में ये नहीं पूछना चाहिए कि क्या आपको बाल कटवाने की जरूरत है ? warren buffet 28 year old video viral need haircut do not ask barber investment advis
न्यूयॉर्क, 19 सितंबर : शेयर मार्केट और निवेश से जुड़े लोगों में शायद की कोई ऐसा होगा जो वॉरेन बफे की एडवाइज को अनदेखा कर दे। ऐसा इसलिए क्योंकि वॉरेन बफे ने अपने करियर और पूंजी दोनों से साबित किया है कि मार्केट में बने रहने और कामयाबी हासिल करने के लिए क्या करना जरूरी है। बफे की ऐसी ही इन्वेस्टमेंट एडवाइज सामने आई है, जो उन्होंने 28 साल पहले दी थी। 1994 की इस वीडियो में वॉरेन बफे हेयरकटिंग का जिक्र कर कहते हैं कि कभी भी अपने नाई से अपने बारे में ये नहीं पूछना चाहिए कि क्या आपको बाल कटवाने की जरूरत है ?

निवेशकों को अनुमानों पर भरोसा नहीं !
नए निवेशकों को जरूरी सलाह देते हुए वॉरेन बफे का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बफे ने निवेशकों को पूर्वानुमान या अनुमानों पर भरोसा नहीं करने की सलाह देते हुए निवेशकों से स्टॉक, घर या व्यवसाय खरीदते समय अपनी अंतर्दृष्टि विकसित करने का आग्रह किया है।

बफे ट्रेंड में, 28 साल पुरानी वीडियो सामने आई
ऑल टाइम सक्सेसफुल निवेशकों में से एक की पहचान रखने वाले वॉरेन बफे को मार्केट में होने वाली उठापटक के अलावा पैसों का श्रेष्ठ निवेश या इस्तेमाल से जुड़े उनके अमूल्य ज्ञान के लिए भी जाना जाता है। बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे की 28 साल पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड कर रहा है।

ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह
बफे बर्कशायर हैथवे की 1994 की वार्षिक बैठक के दौरान बफे ने निवेशकों को पूर्वानुमान या अनुमानों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति से जो उन अनुमानों को बनाने में वित्तीय रुचि रखता है, ऐसे लोगों की एडवाइज से दूर रहें।

हेयरकट के लिए नाई से पूछना जरूरी नहीं
दिलचस्प अंदाज में निवेशकों को अलर्ट करते हुए वॉरेन बफे ने कहा, "नाई से मत पूछिए कि क्या आपको बाल कटवाने की ज़रूरत है ?" एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में बफे के लंबे समय के साथी चार्ली मुंगेर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी याद किया, उन्हें एक बार व्यवसाय खरीदने की प्रक्रिया के दौरान $ 2 मिलियन मूल्य के अनुमानों की मोटी पेशकश की गई थी।

अनदेखी के लिए 2 मिलियन डॉलर चुकाए
28 साल पुरानी इस वीडियो में वॉरेन बफे के साथ मौजूद चार्ली मुंगेर ने मजाकिया लहजे में कहा, 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश को अनदेखा करने के लिए लगभग $ 2 मिलियन का भुगतान किया। बफे ने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि किसी व्यवसाय का कोई खरीदार किसी विक्रेता या अपने एजेंट के अनुमानों को क्यों देखता है।
नीचे देखें वीडियो ---
जानकारी न होना बहुत सरल
बर्कशायर सीईओ वॉरेन बफे ने बताया, किसी विशेष सौदे में रुचि रखने वाले किसी व्यक्ति से जानकारी प्राप्त करना या विश्वसनीय विश्लेषण प्राप्त करना उसके जन्मजात पूर्वाग्रह से प्रभावित होता है, ऐसे में ये हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं उसके भविष्य के बारे में कुछ जानकारी न होना और "विशेषज्ञ" की सलाह सुनना "बहुत सरल" है।

कुछ नहीं पता होने पर क्या ?
उन्होंने कहा कि अगर हमें खुद के बारे में कुछ पता नहीं है कि हम क्या सोचते हैं ? भविष्य क्या होगा ? ऐसे में बैठकर किसी अन्य व्यक्ति को सुनना जो हमें व्यवसाय बेचने की कोशिश कर रहा है या हमें निवेश से जुड़ी ऐसी जानकारी दे रहा है जिसके लिए उसे कमीशन मिल रहा है, बहुत सरल रास्ता है।बता दें कि वॉरेन बफे किसी परिचय के मोहताज नहीं। उन्हें एक व्यवसायी, परोपकारी और विश्व स्तर पर सबसे सफल और सम्मानित निवेशकों में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्हें "ओरेकल ऑफ ओमाहा" (Oracle of Omaha) के नाम से भी जाना जाता है। निवेश पर बफे की फिलॉसफी दुनिया भर में लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications