भारत में वॉल्ट डिज्नी और रिलायंस के मीडिया का महाविलय, चेयरपर्सन होंगी नीता अंबानी

भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने अपने मीडिया व्यवसायों के विलय के लिए आधिकारिक तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संयुक्त उद्यम में रिलायंस 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी विलय की गई इकाई की अध्यक्ष होंगी, जबकि उदय शंकर उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। इस कंपनी में रिलायंस की 63.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि डिज्नी को 36.84 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इससे संकेत मिलता है कि रिलायंस और उसके सहयोगी मिलकर कंपनी में 60 प्रतिशत से अधिक (बहुमत) हिस्सेदारी रखेंगे।

Nita Ambani
रिलायंस, डिज़्नी ने मीडिया जगत का निर्माण किया
आपको बता दें कि रिलायंस अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट यूनिट वायकॉम 18 के जरिए कई टीवी चैनल्स, जियो स्ट्रीमिंग एप का संचालन करता है। वहीं, वाल्ट डिज्नी का भारत में वेंचर डिज्नी इंडिया हैं। इसके अंतर्गत स्टार इंडिया भी आता है। जिसके पास कलर्स, स्टार प्लस, स्टार गोल्ड, स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनल्स का स्वामित्व है। अब रिलायंस और डिज्नी के विलय से भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्य में से एक का निर्माण करेगा। जिसकी सीधी टक्कर जी एंटरटेनमेंट, सोनी के संयुक्त उद्यम, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों से होगा।

जानें मुकेश अंबानी ने सौदे पर क्या कहा?
सौदे पर टिप्पणी करते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समझौता है, जो भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत करता है। हमने हमेशा डिज्नी को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मीडिया समूह के रूप में सम्मान दिया है और इस रणनीतिक संयुक्त उद्यम को बनाने से बहुत उत्साहित हैं, जो हमें देश भर के दर्शकों के लिए सस्ती कीमतों पर अद्वितीय सामग्री प्रदान करने के लिए हमारे व्यापक संसाधनों, रचनात्मक कौशल और बाजार अंतर्दृष्टि को एकत्रित करने में मदद करेगा। हम रिलायंस समूह के प्रमुख भागीदार के रूप में डिज्नी का स्वागत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+