Vodafone Offer: खरीदें 829 रुपए का ये फोन, मुफ्त मिलेगा 900 का टॉकटाइम

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च करने के बाद एक बार फिर से टेलिकॉम मार्केट में खलबली मच गई है। आए दिन जियो फोन को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां कोई न कोई नया ऑफर लेकर आ रही हैं। अब इसी क्रम में वोडाफोन भी एक शानदार ऑफर (Vodafone Offer) लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या है वोडाफोन के इस ऑफर में।

क्या है वोडाफोन का ये ऑफर?

क्या है वोडाफोन का ये ऑफर?

वोडाफोन के ऑफर के तहत कंपनी लावा फीचर फोन पर 900 रुपए का मुफ्त टॉकटाइम दे रही है। हालांकि, वोडाफोन का यह ऑफर सिर्फ कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इसका फायदा नए वोडाफोन ग्राहक तो उठा ही सकते हैं, साथ ही पुराने ग्राहक भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वैलिड है।

इन सभी फोन पर मिलेगा ये ऑफर

इन सभी फोन पर मिलेगा ये ऑफर

अगर आप भी वोडाफोन के प्रीपेड यूजर हैं और इस शानदार ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास लावा कंपनी के कुछ चुनिंदा फोन होने चाहिए। अगर आपके पास इनमें से कोई फोन नहीं है तो आप इन्हें खरीदकर भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर लावा के ARC 101, ARC 105, ARC One Plus, KKT 9s, KKT Pearl, KKT 34 Power, KKT 40 Power+, Captain K1+, और Captain N1 फोन पर मिलेगा।

क्या मिलेगा इस ऑफर में?

क्या मिलेगा इस ऑफर में?

अगर आप 31 अक्टूबर से पहले इनमें से कोई फोन खरीदते हैं या आपके पास पहले से यह फोन है तो कंपनी के ऑफर के तहत आपको हर महीने 50 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। 18 महीने तक आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हर महीने जब आप 100 रुपए से अधिक का रिचार्ज करेंगे तो आपको 50 रुपए का मुफ्त टॉकटाइम मिलेगा। 18 महीने तक लगातार यह ऑफर मिलेगा, जो कुल मिलाकर आपके लिए 900 रुपए का मुफ्त टॉकटाइम हो जाएगा।

800 रुपए में खरीदें ये फोन

800 रुपए में खरीदें ये फोन

कंपनी का यह ऑफर itel के फोन खरीदने पर भी दिया जा रहा है। यहां आपको बताते चलें कि भारत में आईटेल के फीचर फोन की कीमत अमेजन पर 829 रुपए से शुरू होती है। ऐसे में आप फोन खरीदेंगे 829 रुपए का और साथ में आपको 900 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। कंपनी का यह ऑफर 25 अगस्त से शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+