वोडाफोन लाया धांसू ऑफर, 70 जीबी इंटरनेट डेटा का है ये प्लान

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की तरफ से जियो फोन और धन धना धन टैरिफ प्लान लाने के बाद इसे टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी शानदार ऑफर शुरू किया है। आइए जानते हैं क्या है वोडाफोन का ये शानदार ऑफर, जिससे रिलायंस जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर।

244 रुपए में 70 जीबी डेटा

244 रुपए में 70 जीबी डेटा

वोडाफोन ने एक ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत कंपनी 244 रुपए में 70 जीबी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी के इस ऑफर के तहत आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स भी मिलेंगी। इस पैक की वैधता 70 दिनों की है। यानी सिर्फ 3.5 रुपए खर्च करके आपको रोजाना एक जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी।

ये है इस ऑफर की शर्त

ये है इस ऑफर की शर्त

वोडाफोन की तरफ से लॉन्च किया गया यह ऑफर सिर्फ पहली बार रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए है। इसके बाद दूसरे रिचार्ज से इस प्लान की वैधता घटकर आधी या नी 35 दिनों की हो जाएगी। इसी के साथ-साथ इस प्लान में मिलने वाले फायदे भी घट जाएंगे। यानी रोजाना 1 जीबी डेटा के हिसाब से आपको महीने में सिर्फ 35 जीबी डेटा मिलेगा।

ये प्लान है सभी के लिए

ये प्लान है सभी के लिए

अगर आप वोडाफोन के पुराने ग्राहक हैं तो भी आपके लिए कंपनी का एक शानदार प्लान सिर्फ 346 रुपए में दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत आपको 56 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ-साथ रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। हालांकि, रोजाना वॉइस कॉल की सीमा 300 मिनट और साप्ताहिक सीमा 1200 मिनट है। इस तरह इस प्लान में ग्राहकों को कुल 56 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+