विस्तारा एयरलाइन लाई होली पर सेल, सिर्फ 999 रुपए में दे रही हवाई यात्रा का मौका
अगर आप भी इस बीच कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए भी काफी काम का है। यह ऑफर कंपनी ने 10 मार्च, शुक्रवार को शुरू किया है, जो 15 मार्च तक चलेगा।
नई दिल्ली। होली के मौके पर विस्तारा एयरलाइन अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आप सिर्फ 999 रुपए में ही हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इस ऑफर के तहत एयरलाइन उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है तो 30 मार्च से 1 अक्टूबर के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी इस बीच कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए भी काफी काम का है। यह ऑफर कंपनी ने 10 मार्च, शुक्रवार को शुरू किया है, जो 15 मार्च तक चलेगा।

कंपनी की इस सेल में सबसे कम किराया 999 रुपए है, जो गुवाहटी से बागडोगरा का है। वहीं दूसरी ओर जम्मू से श्रीनगर और दिल्ली से अमृतसर का किराया 1199 रुपए से शुरू हो रहा है। वहीं दिल्ली से कोच्चि का किराया 3799 रुपए से शुरू होगा। कंपनी की तरफ से यह ऑफर कुल 19 गंतव्यों के लिए शुरू किया गया है। होली के मौके पर ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कंपनी ने यह खास ऑफर शुरू किया है। ये भी पढ़ें- VIDEO: CNN के एंकर ने मानव खोपड़ी में पी शराब, खाया मनुष्य का दिमाग, अब हर ओर हो रही है आलोचना











Click it and Unblock the Notifications