रिलायंस जियो और पेटीएम ने अपने विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने पर मांगी माफी
रिलायंस जियो ने जियो की लॉन्चिंग के समय और पेटीएम ने नोटबंदी की घोषणा होने के अगले ही दिन देश भर के हिंदी और अंग्रेजी के कई अखबारों में पूरे पेज का विज्ञापन जारी किया था।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो और पेटीएम ने अपने विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो इस्तेमाल करने पर माफी मांगी है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने जियो की लॉन्चिंग के समय और पेटीएम ने नोटबंदी की घोषणा होने के अगले ही दिन देश भर के हिंदी और अंग्रेजी के कई अखबारों में पूरे पेज का विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में दोनों ही कंपनियों ने पीएम मोदी की तस्वीर छापी थी, जबकि इसके लिए पहले से पीएमओ या फिर नरेंद्र मोदी से किसी तरह की कोई इजाजत नहीं ली गई थी।

सरकार ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल अपने विज्ञापनों में करने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम ने माफी मांग ली है। एक ओर रिलायंस जियो ने पीएम मोदी की तस्वीर छापने के साथ-साथ जियो को पीएम के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाला कदम करार दिया था। वहीं दूसरी ओर, पेटीएम ने नोटबंदी जैसे अहम फैसले के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए अपना विज्ञापन छाप कर लोगों से अपनी खरीददारी के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करन के लिए कहा था। ये भी पढ़ें- अब क्रेडिट कार्ड से पेटीएम को रिचार्ज करने पर नहीं लगेगा कोई पैसा, कंपनी ने वापस लिया अपना नियम
कुछ दिनों तक तो लोगों को यह भी संदेह था कि पीएम मोदी ने ही पेटीएम का विकल्प लोगों के हाथों में दिया है, लेकिन बाद में सरकार ने इस बात की पुष्टि की थी कि सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बहुत से लोगों ने तो पेटीएम यही सोचकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था कि इसे इस्तेमाल करने के लिए पीएम मोदी की तरफ से ही कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications