विजय शेखर शर्मा का Paytm Payments Bank के चेयरमैन पद से इस्तीफा

Vijay Shekhar Sharma Resigned: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक्शन के बाद अब विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। चेयरमैन के साथ-साथ उन्होंने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है।

आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी की वजह से कंपनी के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। इस बीच पेटीएम के फाउंडर, सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Paytm Payment Bank

विजय शेखर शर्मा का यह कदम ऐसा वक्त सामने आया है, जब आरबीआई ने पेटीएम की सहयोगी यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में पैसे लेने से रोक दिया है।

ऐसे में आरबीआई द्वारा निर्धारित 15 मार्च की समय सीमा से पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अध्यक्ष पद से शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने भी घोषणा की कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने अपने बोर्ड का पुनर्गठन किया है।

ओसीएल ने एक बयान में कहा, "विजय शेखर शर्मा ने इस परिवर्तन को सक्षम करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। पीपीबीएल ने हमें सूचित किया है कि वे एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेंगे।"

इस बीच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और सेवानिवृत्त आईएएस रजनी शेखरी सिब्बल स्वतंत्र निदेशक के रूप में पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+