Valentines Day: OnePlus दे रहा 5T Lava पर भारी छूट, यूजर्स ऐसे उठाएं मौके का फायदा
मोबाइल यूजर्स के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शानदार हुई है। चीनी मोबाइल कंपनी OnePlus ने अपना मोबाइल 5T Lava (Red) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके लॉन्च करने के साथ ही कंपनी फोन पर भारी छूट भी देने जा रही है।
Recommended Video


नई दिल्ली। मोबाइल यूजर्स के लिए वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शानदार हुई है। चीनी मोबाइल कंपनी OnePlus ने अपना मोबाइल 5T Lava (Red) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके लॉन्च करने के साथ ही कंपनी फोन पर भारी छूट भी देने जा रही है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कंपनी ने अपने लाल रंग के फोन पर 1500 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। क्योंकि लाल रंग प्यार का होता है, इसलिए OnePlus 5T Lava (Red) पर ये छूट दी जा रही है। जानिए कैसे आप इसपर छूट ले सकते हैं:

एसबीआई कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
OnePlus 5T Lava (Red) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में मोबाइल की कीमत 37,999 रुपये है लेकिन यूजर्स इसपर 1500 रुपये की छूट पा सकते हैं। यूजर्स इस छूट का फायदा अमेजन पर ले सकते हैं। ये ऑफर एसबीआई कार्ड से OnePlus 5T Lava खरीदने वाले यूजर्स को मिलेगा। एसबीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 1500 रुपये की भारी छूट मिलेगी।

इसके साथ मिलेंगे ये ऑफर
इसके साथ ही खरीददार स्मार्टफोन पर 15,454 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस भी दे रही है। आईडिया सेल्युलर की तरफ से फोन पर 1008GB 4G डेटा भी मिलेगा। इन सभी ऑफर के साथ यूजर्स को अमेजन पे पर 250 रुपये का कैशबैक और किंडल ईबुक्स पर 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर 7 फरवरी से 11 फरवरी तक मान्य होगा।

जानें OnePlus 5T Lava (Red) की खूबियां
इस फोन की खासियत की बात करें तो OnePlus 5T Lava (Red) कलर वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो की है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। OnePlus 5T Lava (Red) में डुअल रियर कैमरा सेंसर है, एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। इस फोन में यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं इसमें 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, इसकी बैटरी 3300एमएएच की है।












Click it and Unblock the Notifications