यूपी में किसानों का लोन माफ हुआ, तो ये बड़ा बयान दे गए आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल
उत्तर प्रदेश में हुई किसानों की लोन माफी से आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल संतुष्ट नहीं है। इसके पीछे उन्होंने कुछ अहम वजह बताई हैं।
मुंबई। उत्तर प्रदेश में हुई किसानों की लोन माफी से आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल संतुष्ट नहीं है। इसके पीछे उन्होंने कुछ अहम वजह बताई हैं।


यूपी में किसानों का 36,359 करोड़ रुपए का लोन माफ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सरकार ने भले ही किसानों का 36,359 करोड़ रुपए का लोन माफ कर दिया हो। पर इस फैसले से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल संतुष्ट नहीं है। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश में छोटे और मझोले किसानों का 36,359 करोड रुपए का लोन माफ कर दिया गया है।

ईमानदारी से लोन चुकाने वालों और क्रेडिट कल्चर पर असर पड़ेगा
उत्तर प्रदेश में किसानों का लोन माफ होने पर उर्जित पटेल ने कहा कि ऐसा करने से ईमानदारी से लोन चुकाने वालों और क्रेडिट कल्चर पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सरकार का घाटा बढ़ेगा जोकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तुलना करने पर कही ज्यादा है और इससे महंगाई भी बढ़ेगी।

वित्तीय मामलों में उत्तर प्रदेश की रैंक सबसे खराब
उन्होंने उत्तर प्रदेश में लोन माफी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बोझ का वहां की सरकार उठाएगी और उसके लिए बांड की मदद ली जाएगी। पर वित्तीय तौर यह कमजोर है। साथ ही इससे वहां पर घाटा चार साल में बढ़कर उच्चतम स्तर पर पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन बड़े राज्यों में वित्तीय मामलों में उत्तर प्रदेश की रैंक सबसे खराब है।

86,000 करोड़ रुपए का लोन का बोझ
उन्होंने कहा कि बैंकों के ऊपर पहले से ही 86,000 करोड़ रुपए का लोन का बोझ है। उत्तर प्रदेश में लोन माफी के फैसले के बाद यह डर बढ़ गया है कि नए लोन माफी की उम्मीद लोन लेने वाले लोग डिफॉल्ट कर सकते हैं। उन्होंने इकनॉमिक थ्योरी में इसे मोरल हजार्ड कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर किसाना और ज्यादा लोन लेंगे और उसे वापस करने में कोताही बरतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications