UPI सर्वर हुआ डाउन, अटक गए लोगों के पेमेंट, ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़
नई दिल्ली। 24 अप्रैल देर शाम देशभर में यूपीआई सर्वर डाउऩ होने के कारण लोगों को पेमेंट में परेशानी होने की शिकायतें मिली। यूपीआई सर्वर करीब 1 घंटे तक डाउन रहा, जिसके कारण देशभर में लोगों को पेमेंट में काफी परेशानी हुई। लोगों के पेमेंट का पैसा अटका तो लोगों ने ट्विटर के जरिए शिकायतें करना शुरू कर दिया।

ट्विटर पर ऐसी शिकायतों की बाढ़ आ गई। लोग शिकायत करने लगे कि वो यूपीआई के जरिए पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। फोनपे, गूगल पे, पेटीएम यूजर्स को यूपीआई पेमेंट में परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे वक्त तक प्रोसेसिंग के बाद पेमेंट फेल्ड का मैसेज लोगों को परेशान करने लगा, जिसके बाद लोगों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इसकी शिकायत की।
आपको बता दें कि इस साल ये दूसरा मौका है, जब यूपीआई सर्वर डाउन हुआ हैं और लोगों को पेमेंट में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 9 जनवरी को इसी तरह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। यूपीआई सर्वर डाउन को लेकर NPCI की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही कोई बयान जारी किया गया।
आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट कोऑपरेशन ऑफ इंडिय़ा( NPCI) की यूपीआई पेमेंट को मैनेज करता है। यूपीआई के जरिए हर दिन भारी अमाउंट में ट्रांजैक्शन होता है। मार्च महीने में यूपीआई के जरिए करीब 540 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए। इस दौरान 9.60 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications