UPI Payment Fee: अब फ्री नहीं रहेगा UPI पेमेंट? Google Pay, PhonePe और Paytm वसूलेंगे एक्स्ट्रा चार्ज!
UPI Payment Fee Hike: अगर आप भी Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से UPI पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। जल्द ही इन ऐप्स से UPI पेमेंट करना महंगा हो सकता है। यानी नो फ्री यूपीआई पेमेंट!

दरअसल, सरकार ने पेमेंट कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी। इसका सीधा असर ये होगा कि अब ये कंपनियां ग्राहकों से ट्रांजेक्शन फीस वसूलने की तैयारी में हैं। मतलब, जो पेमेंट पहले फ्री में होता था, उस पर अब एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में हर UPI पेमेंट पर थोड़ा-थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च होने वाला है।
क्या है यह नया झंझट?
अब तक Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से UPI भुगतान करने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता था। लेकिन, अब कंपनियां ट्रांजेक्शन फीस वसूलने लगी हैं। जैसे कि Google Pay ने डेबिट कार्ड से पेमेंट पर 0.5% और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1% तक फीस लगा दी है। PhonePe और Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं पर चार्ज लगाना शुरू कर दिया है।
सरकार की सब्सिडी में कटौती, कंपनियों का बिगड़ा गणित
cnbctv18 की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सरकार UPI ट्रांजेक्शन पर पेमेंट कंपनियों को सब्सिडी देती थी, खासकर 2000 रुपये से कम के ट्रांजेक्शन पर। इससे ग्राहकों को कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता था। सरकार इन ट्रांजेक्शन्स पर लगभग 4000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती थी, जिससे कंपनियों को फायदा हो रहा था। लेकिन, 2025 में सरकार ने इस सब्सिडी को कम कर दिया है। अब कंपनियों का गणित बिगड़ गया है और उन्हें ट्रांजेक्शन फीस लागू करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
UPI पेमेंट पर चार्ज लगने से डिजिटल पेमेंट का पूरा सीन बदल जाएगा। जो सुविधा पहले मुफ्त थी, अब धीरे-धीरे पैसे देकर मिलेगी। छोटे ट्रांजेक्शन्स पर शायद राहत मिल जाए, लेकिन भविष्य में हर तरह के UPI पेमेंट पर चार्ज लगने की संभावना है। मतलब, अब हर पेमेंट पर थोड़ा-थोड़ा एक्स्ट्रा देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications