UPI New Rule: UPI से पेमेंट करने वाले सावधान! इन नंबरों से लॉग इन Google Pay, PhonePe, Paytm होगा बंद
UPI New Rule: अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। 1 अप्रैल 2025 से नए UPI भुगतान नियम लागू होंगे।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने घोषणा की है कि लंबे समय से बंद मोबाइल नंबरों को बैंक खातों से अनलिंक कर दिया जाएगा। यदि आपका बैंक खाता किसी निष्क्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा है, तो वह डिलीट हो सकता है, जिससे UPI भुगतान में समस्या आ सकती है।

इस वजह से NPCI ने उठाया ये कदम
NPCI ने यह नियम साइबर धोखाधड़ी और टेक्निकल दिक्कतों को रोकने के लिए लागू किया है। अगर कोई मोबाइल नंबर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो टेलीकॉम कंपनियां उसे किसी और को आवंटित कर सकती हैं।
यदि यह नंबर पहले किसी बैंक खाते से जुड़ा था और नया उपयोगकर्ता इसका दुरुपयोग करता है, तो धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, बैंकों और UPI सिस्टम में तकनीकी दिक्कतें भी गलत लेनदेन या भुगतान विफलता का कारण बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें UPI Payment Fee: अब फ्री नहीं रहेगा UPI पेमेंट? Google Pay, PhonePe और Paytm वसूलेंगे एक्स्ट्रा चार्ज!
अब आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप UPI चलाते हैं तो सबसे पहले ये चेक कर लें कि,
जिस नंबर से आपका UPI LOG IN है वो मोबाइल नंबर उपयोग में है या नहीं
अगर आप उस मोबाइल नंबर का लंबे समय से उपयोग नहीं किया है तो उस उपयोग में लाए
अगर दूसरे नंबर का उपयोग करते हैं तब पहले वाले नंबर को खुद से बंद करा दें
बैंक के अलावा जहां पर भी उस नंबर को आपने रजिस्टर कराया है उस बदल लें
उसी नंबर को बैंक में रजिस्टर कराएं जो सेवा में हो या जिसका आप नियमित प्रयोग करते हो।
ये भी पढ़ें EPF Withdrawal: जल्द आसान होगा UPI और ATM से PF निकलना, जानिए क्या है पूरा प्लान-कब से होगा शुरू?
NPCI की नई गाइडलाइंस
NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स को निर्देश दिया है कि वे हर हफ्ते निष्क्रिय मोबाइल नंबरों का रिकॉर्ड अपडेट करें।
1 अप्रैल 2025 से बैंक उन सभी नंबरों को हटा देंगे, जो लंबे समय से उपयोग में नहीं हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके UPI भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रहें, तो जल्द से जल्द अपने बैंक और मोबाइल नंबर की जानकारी अपडेट करें।












Click it and Unblock the Notifications