योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, DA में 3 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी के साथ मिलेगा 6 महीने का एरियर

योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, DA में 3 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी के साथ मिलेगा 6 महीने का एरियर

नई दिल्ली। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं 6 महीने का एरियर भी मिलेगा।

 UP Government Hike DA and DR: Uttar Pradesh govt employees get 34 percent DA and Salary Hike from 1 January 2022.

योगी सरकार ने दिया तोहफा

यूपी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए सरकारी कर्मचारियों के डीए (DA) और डीआर (DR) दोनों में वृद्धि का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस खुशखबरी को कर्मचारियों तक पहुंचाया गया। इस खबर के आते ही यूपी के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के हित का ध्यान रखते हुए 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया।

मिलेगा 6 महीने का एरियर

सरकार के ऐलान के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। वहीं कर्मचारियों को 6 महीने का ऐरियर भी मिलेगा। सरकार ने डीए और डीआर दोनों में तीन फीसदी की बढोतरी की घोषमा की है। यानी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि यूपी में करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों और जबकि रिटायर की संख्या 11.52 लाख है। यूपी सरकार द्वारा डीए में बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी इंतजार है कि कब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+