Union Budget 2022: क्या घर खरीदारों को इस बजट में मिलेगा तोहफा?

नई दिल्ली, 30 जनवरी: 1 फरवरी को केंद्र सरकार का बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेगी। ऐसे में इस बार के बजट से आम लोगों से लेकर कारोबारियों को बहुत उम्मीदें है, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस बार बजट में घर खरीदारों को क्या बड़ा तोहफा मिल सकता है, जानिए...

Union Budget 2022

बजट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अलग-अलग सेक्टर्स की मांग भी आना शुरू हो गई है। ऐसे में 1 फरवरी को आम जनता से लेकर कॉरपोरेट्स और इंडस्ट्रीज की इस बजट पर नजरें रहेगी। इस बीच सबसे बड़ा इंतजार टैक्सपेयर्स का होगा। पिछले कई साल टैक्स स्लैब में कोई खास बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल कई गिफ्ट मिल सकते हैं, जिसमें होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली 1.5 लाख रुपए तक की अतिरिक्त छूट शामिल है।

कोरोना वायरस से उपजी महामारी के चलते रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर बुरी तरह की मंदी से जूझ रहा है, ऐसे में इस बार के बजट में इस सेक्टर को बूस्ट देने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि होम लोन प्रिसिपल के रीपेमेंट पर टैक्स डिडक्शन का दायरा बढ़ाया जा सकता है। सालाना लिमिट को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। इससे घर खरीदारों के साथ रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा होगा।

आपको बता दें कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80ईईए के तहत पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को होम लोन के इंट्रेस्ट पेमेंट पर 1.5 लाख रुपए का अतिरिक्त छूट मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+