Budget 2022: बजट में मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को दे सकती है ये 3 तोहफा
Budget 2022: बजट में मोदी सरकार टैक्सपेयर्स को दे सकती है ये 3 तोहफा
नई दिल्ली, 20 जनवरी। कोरोना की तीसरी मार झेल रही जनता के लिए मोदी सरकार 1 फऱवरी को आम बजट 2022 पेश करने जा रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार लोगों खुश करने के लिए इनकम टैक्स में कुछ छूट दे सकती है, हालांकि टैक्स स्लैब में बदलाव हो इसकी संभावना बहुत कम है, लेकिन टैक्स छूट की लिमिट में बदलाव की आस लगाए जनता बैठी है।

मिल सकता है ये तोहफा
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार की तरफ से टैक्स छूट की लिमिट में कोई बदलाव हो, जो कि सालों से नहीं हुआ है। आपको बता दें कि वर्तमान में इनकम टैक्स में छूट की लिमिट 2.5 लाख रुपए है, जिसे पिछले कई सालों से नहीं बढ़ाया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार टैक्स छूट की लिमिट को 2.5 से बढ़ाकर 3 लाख कर सकती है।

स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत धारा 80(C) में बढ़ सकती है छूट
वर्तमान में इनकम टैक्स के तहत लोगों को 1.5 लाख तक का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। धारा 80सी के तहत लोगों को आयकर में 1.5 लाख तक की छूट मिलती है, जिसके तहत लोग अपना टैक्स बचा पाते हैं। इसकी लिमिट फिलहाल 1.5 लाख है, जिसमें बच्चों के ट्यूशन फीस, होम लोन, इंश्योरेंस जैसे खर्चों पर भी पूरा बचत नहीं हो पाता, ऐसे में अगर इसकी लिमिट बढ़ाई जाती है तो इससे अधिक लोगों को राहत मिलेगी।

FD के लॉगइन पीरियड घटाने की मांग
बैंकिंग सेक्टर की ओर सरकार से मांग की जा रही है कि टैक्स फ्री एफडी के लॉक-इन पीरियड को 5 साल से घटाकर 3 साल किया जाए। अगर सरकार ऐसा करती है तो 3 साल की एफडी टैक्सफ्री हो जाएगी, जो बाकी प्रोडक्ट्स के साथ टक्कर ले पाएगी। पीएफ की ब्याज दर काफी कम है, जिसके कारण लोग FD में बहुत कम निवेश करते हैं। अगर लॉकइन पीरियड को घटाया जाता है तो लोग इसकी ओर आकर्षित होंगे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications