आज से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र, जानिए पहले दिन क्या-क्या होगा?

नई दिल्ली, 31 जनवरी। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड दोनों सदनों को आज संबोधित करेंगे, इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान बीच में एक महीने का अवकाश भी होगा। अहम बात है कि बजट सत्र कोरोना की तीसरी लहर के बीच हो रहा है, ऐसे में महामारी को देखते हुए बजट सत्र के लिए अतिरिक्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, जिससे की संसद के सदस्यों को सुरक्षित रखा जा सके।

nirmala

इस बार बजट सत्र के समय में भी कुछ बदलाव कियागया है। राज्यसभा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक काम करेगी जबकि लोकसभा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगी। यही नहीं सदन के भीतर बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सदस्यों के लोकसभा चैंबर, लोकसभा गैलरी, राज्यसभा चैंबर और राज्यसभा गैलरी में बैठने की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति का संबोधन आज सुबह 11 बजे शुरू होगा, इसके बाद लोकसभा का कामकाज शुरू हो जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेंगे, जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार ने तैयार किया है। इस आर्थिक सर्वेक्षण में सरकारके काम काज को बताया जाता है, साथ ही सरकार के सामने आगे क्या चुनौती है और इसका किस तरह से सामना किया जाएगा।

माना जा रहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण में कोरोना के चलते देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जाएगी बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री 2022-23 वित्त वर्ष का बजटपेश करेंगी और बजट भाषण देंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लंबे भाषण के लिए जाना जाता है। 2019 में उन्होंने दो घंटे 15 मिनट का ऐतिहासक बजट भाषण दिया था। लेकिन 2020 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 162 मिनट लंबा बजट भाषण दिया था। माना जा रह है कि इस साल भी उनका भाषण लंबा हो सकता है। बजट सत्र का पहला हिस्सा 11 फरवरी तक चलेगा और इसके बाद 13 मार्च से बजट सत्र का दूसरा सत्र हिस्सा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+