लोन लेकर घर खरीदने वालों को बजट में तोहफा, 2021 तक मिलता रहेगा लाभ
नई दिल्ली। लोन लेकर घर खरीदने वालों को बजट 2020 में लाभ मिला है। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोन लेकर घर खरीदने वालों को इस बजट में तोहफा दिया है। सरकार ने होम लोन की ब्याज पर मिलने वाले 3.5 लाख रुपए तक के टैक्स लाभ को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी होम लोन के ब्याज के भुगतान पर मिलने वाले टैक्स छूट का लाभ अब आपको मार्च 2021 तक मिलता रहेगा। सरकार की इस घोषणा का लाभ मध्यम वर्ग को मिलेगा। इस ऐलान के बाद आप मार्च 2021 तक 45 लाख रुपए तक का घर होम लोन लेकर खरीद सकते हैं और इसका लाभ इनकम टैक्स में उठा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications