Budget 2020: निर्मला सीतारमण ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा है कि सरकार केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तमंत्री ने बजट में साल 2020-21 के लिए जम्मू और कश्मीर के लिए 30,757 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। लद्दाख में विकास कार्यों के लिए 5958 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सीतारमण ने कहा कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का समुचित विकास हो, इसका पूरा ध्यान सरकार को है।

 बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या, Union Budget 2020, Nirmala Sitharaman, jammu kashmir in budget, ladakh in budget, jammu kashmir बजट में कश्मीर, Budget, Budget 2020, union budget, budget session, union budget 2020, union budget 2020-21, indian union budget, union budget highlights, union budget 2020 highlights, budget highlights 2020, budget news, निर्मला सीतारमण बजट, बजट 2020, बजट 2020, आम बजट, आम बजट 2020-21, भारतीय बजट, बजट 2020-21, बजट 2020-21 हिन्दी में, आम बजट की ताज़ा ख़बर, केंद्रीय बजट 2020-21, रेल बजट, बजट क्या है जाने हिन्दी में, बजट का अर्थ, बजट क्या है, बजट की प्रक्रिया, बजट के प्रकार

वित्तमंत्री ने बजट भाषण में अनुसुचित जनजाति के कल्याण के लिए 53700 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है। महिलाओं के लिए 28600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं अक्षय ऊर्जा के लिए 22 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव बजट में है। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने बताया है कि सरकार 2024 तक 100 और एयरपोर्ट विकसित करेगी।

वित्तमंत्री ने 150 कॉरपोरेट ट्रेनें चलाए जाने का भी ऐलान बजट भाषण में किया है। वित्तमंत्री ने कहा, 150 कॉरपोरेट ट्रेनें चलाई जाएंगी और तेजस जैसे अन्य ट्रेनों से टूरिस्ट स्थलों को जोड़ा जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन का काम आगे बढ़ाया जाएगा। बेंगलुरु उप-नगरीय रेलगाड़ी परियोजना में केंद्र सरकार 20 प्रतिशत शेयर पूंजी लगाएगी।

रेलवे के लिए बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 550 रेलवे स्टोशनों पर वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। 27 हजार किलोमीटर ट्रेक को इंलेक्ट्रोनिक बनाया जाएगा। रेलवे की जमीन पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे और 150 प्राईवेट ट्रेने चलाई जाएंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट आज (1 फरवरी)पेश कर रही हैं। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार आम बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट वंचितों और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+