Jio, एयरटेल को कड़ी टक्कर, 10 रुपए के रिचार्ज पर जीवनभर का टॉकटाइम, ये कंपनी दे रही ऑफर

Jio, एयरटेल को कड़ी टक्कर, 10 रुपए के रिचार्ज पर जीवनभर का टॉकटाइम

नई दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल टेलीकॉम मार्केट की अग्रणी कंपनियां है। जहां ये कंपनियां आपको इनकमिंग कॉल जारी रखने के लिए मंथली रिचार्ज का ऑप्शन देती है, जबकि यूनिकॉर्न( Uninor) टेलीकॉम लोगों को लाइफटाइम कॉलिंग लेकर आई है। आप मात्र 10 रुपए का रिचार्ज करके अपने फोन पर जीवनभर का कॉलिंग फोन पर मिलेगा।

 यूनिनॉर का खास प्लान

यूनिनॉर का खास प्लान

जहां ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो और एयरटेल लुभावने प्लान पेश करती है। वहीं इस बार यूनिनॉर से सबको हैरान कर दिया है। मात्र 10 रुपए का रिचार्ज कर आप अपने फोन का कॉलिंग जारी रख सकते हैं। हाल ही में यूनिनॉर टेलीकॉम ने आंध्र प्रदेश में अपने यूजर्स को ये सुविधा देना शुरू किया है। इस प्लान के तहत यूनिनॉर अपने यूजर्स को 10 रुपए के रिचार्ज पर 10 रुपए का लाइफटाइम टॉकटाइम ऑफर करती है। यानी इस टॉकटाइम की कोई वैलिडिटी नहीं होगी।

 10 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा ऑफर

10 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा ऑफर

इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 10 रुपए के रिचार्ज पर 10 रुपए का लाइफटाइम टॉक टाइम दे रही है। अगर आप 20 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो 20 रुपए का लाइफटाइम टॉकटाइम दे रहा है। अगर 50 रुपए का करवाते हैं तो 50 रुपए का लाइफटाइम टॉकटाइम मिलता है। जितने का रिचार्ज उतने का Talktime मिलने वाला है। इन सभी रिचार्ज की खासियत है कि इनकी कोई वैलिडिटी नहीं है।

 हमेशा जारी रहेगा रिचार्ज

हमेशा जारी रहेगा रिचार्ज

इस ऑफर का लाभ पाने के लिए आपको बस एक बार इस प्लान को रिचार्ज करवाना है, जिसके बाद से प्लान के आपके फोन पर हमेशा जारी रहेगा। यानी जैसे ही आप इस प्लान को रिचार्ज करेंगे आपका टॉकटाइम शुरू हो जाएगी, जिसकी कोई वैलिडिटी नहीं है। कंपनी ने कहा है कि वो इसकी प्लान की शुरुआत आंध्र प्रदेश में कर चुकी है और यहां अपने कारोबार को फैलाना चाहती है। कंपनी यहां के 23 जिलों में अपना काम फैला चुकी है। कंपनी का कहना है कि वो धीरे-धीरे अपने विस्तार की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+