Unemployment Rate: देश में बढ़ी बेरोजगारी, इस सेक्टर में सबसे कम नियुक्तियां
Unemployment Rate Increase. देश में बढ़ती महंगाई दर के बाद अब बेरोजगारी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। भारत में महंगाई दर फिर से बढ़ गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। CMIE के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2022 में, भारत की बेरोजगारी दर सितंबर के मुकाबले 7.8 फीसदी हो गई है। सितंबर में देश में बेरोगजारी की दर 6.4 प्रतिशत थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई है।

अक्टूबर 2021 में बेरोजगारी दर 7.7 फीसदी तो इसी समय साल 2020 में बेरोजगारी दर 7 फीसदी थी। ये आंकड़े दिखाते हैं कि साल दर साल बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हो रही है। अगर राज्यों की बात करें तो CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी है। राज्य में बेरोजगारी दर 31.8 फीसदी है, जबकि राजस्थान में 30.7 फीसदी तो जम्मू और कश्मीर में बेरोजगारी दर 22.4 प्रतिशत रही है। वहीं मध्य प्रदेश में सबसे कम बेरोगजारी 0.8 फीसदी रही है।












Click it and Unblock the Notifications