TRAI की खत्म हुई डेडलाइन, अगर नहीं चुन सके अपना प्लान तो जानिए अब क्या होगा?
TRAI की डेडलाइन खत्म, जानिए क्या होगा अगर नहीं चुन सके अपना प्लान?
नई दिल्ली। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया(TRAI) के नियम के मुताबिक नए अब नए पैक चुनने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। 31 मार्च तक आपके पास अपना नया पैक चुनने का विकल्प था। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आपने ट्राई के नए नियम के मुताबिक चैनल सेलेक्शन नहीं किया तो क्या होगा? क्या आपका टीवी चैनल बंद हो जाएगा? क्या आप नहीं देख पाएंगे? इन तमाम सवालों के जवाब हम आपको बता रहे हैं।

ट्राई की डेडलाइन खत्म
ट्राई(TRAI) ने सभी केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच ऑपरेटर्स से लोगों को अपना प्लान चुनने की आजादी मिली है। अब अपनी पसंद के मुताबिक चैनल का चुनाव कर सिर्फ उन्हीं चैनलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए ट्राई ने 31 मार्च तक का वक्त तय किया था। अब ऐसे में जिन लोगों ने डेडलाइन खत्म होने के बाद भी अब तक अपने पसंद का चैनल या प्लान नहीं चुना है उनके लिए अब DTH और Cable TV ऑपरेटर मौजूदा प्लान से बेस्ट फिट प्लान में माइग्रेट कर रहे हैं।

क्या है आपके लिए बेस्ट
ट्राई(TRAI) ने Cable TV के नए नियमों के तहत यूजर्स को चैनल चुनाव करने के लिए पहले 31 जनवरी और फिर उसे बढ़ाकर 31 मार्च तक का वक्त दिया था। अब ये डेडलाइन खत्म हो चुकी है। ऐसे में जिन यूजर्स ने अब तक अपने चैनलों या पैक का चुनाव नहीं किया है उनके लिए ऑपरेटर्स उनके मौजूदा पैक से बेस्ट फिट प्लान में माइग्रेट कर रहे हैं। इस बेस्ट फिट प्लान में वो चैनल्स दिए जाएंगे जो आपके मौजूदा टीबी सब्सक्रिप्शन पैक में होंगे।

क्या है विकल्प
बेस्ट फिट प्लान के लिए ट्राई(TRAI) ने केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वो किसी भी यूजर को बेस्ट फिट प्लान में माइग्रेट कर ज्यादा पैस चार्ज नहीं कर सकते है। ट्राई के निर्देशानुसार केबल ऑपरेटर्स को यूजर्स के बेस्ट फिट पैक को उनके मौजूदा पैक के आस-पास ही रखना होगा। अगर आपको बेस्ट फिट प्लान की वजह से ज्यादा पैसे भरने पड़ रहे हैं तो आप अपने केबल और डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क कर अपने पैक को बदल सकते हैं।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications