मोदी सरकार के लिए खुशखबरी: दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपए का हुआ राजस्व संग्रह
इससे पहले सितंबर महीने के लिए सरकार को 92,150 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो अभी तक का सर्वाधिक स्तर है
नई दिल्ली। दिसंबर महीने में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से बंपर आमदनी हुई है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 25 जनवरी तक सरकार को जीएसटी से 86,703 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं 24 जनवरी तक जीएसटी के तहत कुल एक करोड़ से अधिक टैक्स देने वाले कारोबारी रजिस्टर हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, '24 जनवरी 2018 तक दिसंबर महीने के लिए 56.30 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल हुआ है।'

24 जनवरी तक 1 करोड़ टैक्स पेयर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत 24 जनवरी तक 1 करोड़ टैक्स पेयर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है इसमें से 17.11 लाख कंपोजिशन डीलर्स है और इन्हें हर तिमाही रिटर्न फाइल करना होता है। वहीं दिसंबर माह में 56.30 लाख GSTR 3 रिटर्न फाइल किए गए है।

सितंबर महीने के लिए सरकार को 92,150 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था
इससे पहले सितंबर महीने के लिए सरकार को 92,150 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो अभी तक का सर्वाधिक स्तर है। इसके बाद अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन घटकर 83,346 करोड़ रुपए रह गया। नवंबर में इसमें और गिरावट आई और इस महीने सरकार को केवल 80,808 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

जीएसटी काउंसिल ने 29 सामानों और 53 सेवाओं की दरों में कटौती कर दी थी
गौरतलब है कि जीएसटी की पिछली बैठक में जीएसटी काउंसिल ने 29 सामानों और 53 सेवाओं की दरों में कटौती कर दी थी। परिषद ने अपनी बैठक में रिटर्न फाइलिंग को भी आसान करने का फैसला लिया था
-
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications