Today's Gold Price: सोने की कीमत में बढ़ी बढ़ोतरी, चांदी भी चमकी, जानें आज का दाम

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोना जहां 150 रुपए ऊपर चढ़ गया तो वहीं चांदी में 170 रुपए की तेजी देखने को मिली। फेस्टिवल सीजन की वजह से सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। मंगलवार को सोना 150 रुपए चढ़कर 31150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी में 170 रुपए की तेजी देखने को मिली और ये 38470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बढ़ोतरी

वैश्विक मजबूती के साथ-साथ त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ी, जिसके चलते सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 31150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की की कीमत 24,600 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में भी तेजी

चांदी की कीमत में भी तेजी

चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी 170 रुपए मजबूत होकर 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1000-1000 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 73000 और 74000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

 क्यों हुई बढ़ोतरी

क्यों हुई बढ़ोतरी

मजबूत वैश्विक स्थिति और स्थानीय मांग में बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ी। अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो सिंगापुर में सोना मंगलवार को 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,211 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+