तीन दिनों की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेज उछाल

नई दिल्ली। सोने में तीन दिनों से हो रही तेजी आज थम गई। गुरुवार तो सोना दवाब में रहा और 50 रुपए नीचे लुढ़क गया। गुरुवार को सोना सोना 32450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की फीकी चमक के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर मांग घटने से सोने की कीमत में गिरावट आई। जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं औद्योगिक मांग आने से चांदी 525 रुपए चमककर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Todays Gold Price: Gold rate Down whereas silver price up by Rs 525

बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। वहीं अमेरिका में जारी आंशिक बंद के कारण पीली धातु की गिरावट सीमित रही है। जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा। स्थानीय मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड लगातार तीन दिन की बढ़त गिरावट आई और सोना 50 रुपए गिरकर 32,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32450 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 25,100 रुपए पर पहुंच गई।

चांदी में जबरदस्त तेजी आई। चांदी हाजिर 525 रुपए की तेजी के साथ 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। वहीं सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की बढ़त में क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+