सोना-चांदी के कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, 500 रू तक हुए महंगे, जानिए 10 ग्राम का भाव

सोना-चांदी के कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, 500 रू तक हुए महंगे, जानिए 10 ग्राम का भाव

नई दिल्ली। सोना-चांदी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी के दाम 495 रुपए महंगे हो गए। सोमवार को सोने-चांदी दोनों की कीमत में तेजी आई। सोने की कीमत में तेजी के बाद सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 187 रुपए बढ़कर 39053 रुपए पर पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव में उछाल और रुपये में कमजोरी की वजह से सोमवार को सोने की कीमत में तेजी आई।

 Todays Gold Price: Big Price Hike in Gold Rate, Silver also Raise, Here is 10 Gram Gold Rate

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का दाम 495 रुपए चढ़ गया और चांदी का भाव 46,499 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,866 रुपए से बढ़कर 39,053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,484 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 17.36 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी की नई कीमत की बात करें तो इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत बढ़कर 46,499 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक लोगों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई तेजी के साथ-साथ रुपए में आई कमजोरी की वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए साल में सोने की कीमत में तेजी थम सकती है। माना जा रहा है कि नए साल में सोना 6 फीसदी तक लुढ़क सकता है। वहीं रुपए में मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच हुई ट्रेड डील की वजह से सोने सस्ता हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+