ITR फाइल करने की आज आखिरी डेडलाइन, अब तक मिले 5 करोड़ से ज्यादा टैक्स रिटर्न
ITR फाइल करने की आज आखिरी डेडलाइन, अब तक मिले 5 करोड़ से ज्यादा टैक्स रिटर्न
नई दिल्ली, 31 जुलाई: इनकम टैक्ट रिटर्न (आईटीआर) भरने की आज यानी 31 जुलाई को आखिरी डेडलाइन है। वित्तीय वर्ष 2021-22 और असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए टैक्स भुगतान करने की समय सीमा को बढ़ाया नहीं जाने वाला है। जबकि कई टैक्सपेयर और व्यक्ति सरकार से अंतिम तिथि बढ़ाने की आग्रह कर रहे हैं। हालांकि अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष आखिरी तारीख को अब नहीं बढ़ाया जाएगा। अब तक करीब 5 करोड़ आईटीआर फाइल किए जा चुके हैं। शनिवार को 44 लाख से ज्यादा आईटीआर फाइल किए गए है। तो अगर आपने आईटीआर दाखिल नहीं किया है, तो कृपया जल्दी करें और समय सीमा समाप्त होने वाला है।
Recommended Video

आयकर विभाग ने शनिवार को कहा नियत तारीख से एक दिन पहले रात 8:36 बजे तक, 5 करोड़ से अधिक रिटर्न मिले हैं। जिसमें सिर्फ शनिवार को 44 लाख से अधिक लोगों ने आईटीआर फाइल किए हैं।
आयकर विभाग ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा, ''अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर जमा नहीं किया है तो अभी दाखिल करें। अगर आपको लेट फीस से बचना है तो इसे 31 जुलाई को कर ले। आईटीआर भरने के लिए आपको http://incometax.gov.in पर जाना है।''
आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 28 जुलाई तक ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए थे। आयकर विभाग ने कहा, ''28 जुलाई, 2022 तक 4.09 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए और 28 जुलाई, 2022 को ही 36 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए। AY 2022-23 के लिए ITR फाइल करने की नियत तारीख 31 जुलाई, 2022 है।''












Click it and Unblock the Notifications