Jio इफेक्ट: वोडाफोन ने बदला 129 रु वाला प्लान, 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो से मिल रही टक्कर के बाद वोडाफोन ने नया प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। जियो के फ्री और सस्ते रिचार्ज प्लान की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को या तो पुराने प्लान्स में बदलाव कर रहे हैं या नए प्लान लॉन्च कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने प्लान में बदलाव किया है। वोडाफोन ने अपने 129 रुपए वाले प्लान में बदलाव किया है। अब आपको इस प्लान में पहले से ज्यादा डेटा मिल रहा है।

 वोडाफोन ने इस प्लान में किया बदलाव

वोडाफोन ने इस प्लान में किया बदलाव

वोडाफोन ने 129 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने इस प्लान में डेटा लिमिट 1.5 जीबी से बढ़ाकर 2 जीबी डेटा कर दी है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में अब ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा के बजाए अब 2जीबी डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान में यूजर्स को फ्री लाइव टीवी, मूवीज आदि जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर अन्य टेलिकॉम कंपनियों के प्लान से तुलना करें तो एयरटेल के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 2जीबी (GB) डाटा और 300 एसएमएस (SMS) मिलते हैं।

 प्लान में क्या है खास

प्लान में क्या है खास

वोडाफोन के इस 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा डेटा मिल रहा है। कंपनी ने यह प्लान इसी साल मार्च में लाया गया था, इसमें यूजर्स को डेटा और कॉलिंग दोनों की सुविधाएं मिलती हैं। प्लान के रिवीज़न के बाद इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 एसएमएस भी मिलेगा। हालांकि प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 जियो से सीधी टक्कर

जियो से सीधी टक्कर

वोडाफोन से इस प्लान में बदलाव बाकी प्लान से मिल रही चुनौती की वजह से किया है। इस प्लान के मुताबिक रिलायंस जियो के 149 रुपए के प्रीपेड प्लान, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की , उसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा मिलता है। डाटा के साथ, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलता है। वहीं आपको माई जियो, जियो सिनेमा, जियो न्यूज और जियो क्लाउड ऐप्स की सर्विस मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+