आपके पास भी है गाड़ी तो पढ़िए, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से 8 लाख वाहनों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि भारत स्टैंटर्ड-3 (बीएस-3) की गाड़ियां अब नहीं बिकेंगी।
नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत होते ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत तो ही रही है, साथ ही कई नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को तगड़ा झटका दिया है।

बीएस-3 मॉडल की गाड़ियां बैन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से 8 लाख वाहनों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि भारत स्टैंटर्ड-3 (बीएस-3) की गाड़ियां अब नहीं बिकेंगी। अदालत के आदेश के बाद 1 अप्रैल से ये गाड़ियां नहीं बेची जा सकेंगे। 1 अप्रैल के बाद से सिर्फ बीएस-4 मॉडल के वाहन ही बनाए या बेचे जा सकेंगे।

दिन में जलेगी टू-व्हीलर्स की लाइट
सरकार का आदेश है कि 1 अप्रैल से बेचे जाने वाले वाहनों में ऑटोमेटिक हेडलैंप ऑन (AHO) फीचर होना अनिवार्य होगा। हालांकि, यह निर्देश पुराने वाहनों पर लागू नहीं होगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद दुपहिये वाहन बनाने वाली कंपनियां इसके अनुरूप गाडियां बाजार में जारी करने की तैयारी कर रही हैं। इस नियम के मुताबिक मोटरसाइकिल में ऑन-ऑफ स्विच नहीं होगा। गाडी के इंजन स्टार्ट होने के साथ ही हेडलाइट जल जाएंगी। गाडी के इंजन बंद होने के बाद लाइट भी बंद हो जाएगी। आपको बता दें कि यूरोप, मलेशिया जैसे देशों में वर्ष 2003 से ही इस नीति को लागू किया गया है। इनमें केटीएम भी शामिल है। केटीएम ने हाल ही में अपनी 390 ड्यूक को लॉन्च किया है।

थर्ड पार्टी व्हीकल इंश्योरेंस होगा महंगा
1 अप्रैल से थर्ड पार्टी व्हीकल इंश्योरेंस महंगा हो जाएगा। बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) की तरफ से सरकार को भेजे प्रस्ताव के मुताबिक थर्ड पार्टी बीमे के प्रीमियम को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा। आपको बताते चलें कि प्राधिकरण की तरफ से हर साल ही प्रीमियम के रेट में बदलाव किया जाता है। दरअसल, प्रीमियट का रेट क्लेम किए गए इंश्योरेंस और बीमा कंपनियों को हुए नुकसान को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, अब घायल होने या मौत होने की स्थिति में अपर लिमिट कैप का फायदा भी नहीं लिया जा सकेगा।

किन गाड़ियों पर बढ़ेगा प्रीमियम?
छोटी कारों यानी 1000 सीसी तक की गाड़ियों पर थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जो मौजूदा समय में 2055 रुपए सालाना है। प्रीमियम में बढ़ोत्तरी मध्यम श्रेणी की कारों (1000 सीसी- 1500 सीसी) और एसयूवी पर 50 फीसदी तक किए जाने का प्रस्ताव है। नए प्रस्ताव के अनुसार मध्यम श्रेणी की कारों के लिए प्रीमियम बढ़ाकर 3,355 रुपए तक देना चाहिए, जो मौजूदा समय में 2237 रुपए सालाना है। इसके अलावा इससे बड़ी कारों के प्रीमियम को मौजूदा के 6164 रुपए सालाना से बढ़ाकर 9246 रुपए सालाना कर देना चाहिए।

दो पहिया वाहनों के लिए है ये व्यवस्था
वहीं दूसरी ओर, दो पहिया वाहनों पर भी लगने वाले प्रीमियम को बढ़ाने की तैयारी की गई है। 75 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है, जबकि 75सीसी से अधिक के वाहनों पर प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा स्पोर्ट्स मोटरसाकिल (350सीसी से अधिक) के प्रीमियम को बढ़ाकर 1194 रुपए किए जाने के प्रस्ताव है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में यह प्रीमियम 796 रुपए है।

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?
कानून के अनुसार यह जरूरी है कि हर वाहन का मालिक थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस ले। अगर आपकी गाड़ी से किसी की मौत, शारीरिक चोट या प्रॉपर्टी का नुकसान होता है, तो थर्ड पार्टी इन सबका भुगतान करती है। अभी तक यह नियम है कि किसी की मृत्यु होने या चोट लगने की स्थिति में कवर लिमिट नहीं बताई गई है। कोर्ट के द्वारा रकम पर फैसला होता है और फिर पूरा मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी को देना होता है।

Nexa के जरिए मारुति सुजुकी Ciaz की बिक्री
1 अप्रैल से मारुति सुजुकी सियाज की बिक्री प्रीमिय शोरूम नेक्सा के जरिए की जाएगी। देशभर में नेक्सा के 250 आउटलेट्स खुल चुके हैं, जो 90-95 फीसदी क्षेत्र को कवर करते हैं। इस नए बदलाव के बाद सेडान कारों की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी। नेक्सा कंपनी की प्रीमियम रिटेल शोरूम शृंखला है। कंपनी इस समय नेक्सा शोरूम के जरिए बलेनो, बलेनो आरएस, एस क्रॉस व इग्निस की बिक्री करती है।

हाईवे पर सफर करना और महंगा
1 अप्रैल से हाईवे पर लगे टोल पर 2-3 फीसदी तक अधिक टैक्स देना होगा। नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर सभी टोल को आदेश जारी कर दिया है। रेट बढ़ने के बाद वाहन चालकों को 5-10 रुपए अतिरिक्त टोल देना होगा। एनएचएआई के देशभर में 386 हाईवे हैं। इन पर लगे टोल प्लाजा पर वाहनों से अलग-अलग हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता है। एनएचएआई की ओर से हर साल अप्रैल माह की शुरुआत में टोल प्लाजा की रेट लिस्ट में संशोधन किया जाता है। इस बार भी एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications