लोन के बदले लोगों से न्‍यूड सेल्‍फी की डिमांड, नहीं चुकाने पर फोटो कर देते हैं लीक

नई दिल्ली। चीन में बैंक से लोग लेने पर लोगों से अजीबोगरीब मांग किए जाने का मामला सामने आया है। लोन देने वाली कंपनियां लोन के बदले में युवाओं से उनकी न्यूड सेल्फी की डिमांड कर रही है और पैसा न चुका सकने की स्थिति में उसे ऑनलाइन लीक कर देती है। बैंक युवाओं की न्यूड सेल्फी को गारंटी के तौर पर ले रहे हैं और बदले में उन्हें लोन की रकम दी जाती है। चीन की इस 'नेकेड लोन सर्विस' में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस लोन में पहले लोगों को लोन दिया जाता है। उनसे गारंटी के तौर नेकेड सेल्फी मांगी जाती है। फिर उनसे ज्यादा ब्याज वसूलना शुरू कर देती है। रकम की भरपाई नहीं करने वाले लोगों को उनकी नेकेड तस्वीर परिवार और दोस्तों के साथ-साथ ऑनलाइन वेबसाइटों पर लीक कर देने की धमकी दी जाती है। चीन में इस नेकेड सेल्फी लोन का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है।

 न्यूड सेल्फी के बदले लोन

न्यूड सेल्फी के बदले लोन

वाइस ऑस्‍ट्रेलिया की खबर के मुताबिक चीन में ऐसे लोन देने वाली कंपनियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो लोन के बदले में यंग लड़के-लड़कियों से उनकी न्यूड सेल्फी ले रहे हैं। ये कंपनियां लोगों को ऑनलाइन लोन देने की सुविधा देती है। लोन की मांग करने वाले लड़के-लड़कियों से ये कंपनियां न्यूड सेल्फी की डिमांड करती है। ये सेल्फी इनकी गारंटी होती है।

 लोन नहीं चुकाने पर तस्वीर लीक

लोन नहीं चुकाने पर तस्वीर लीक

ये कंपनियां तय समयसीमा के भीतर लोन नहीं चुकाने वाले लोगों की नेकेड सेल्फी उनके परिवार और दोस्ते के बीच लीक कर देती है। लोन लेने वाले शख्स को डराने के लिए ये इन सेल्फी को ऑनलाइन वेबसाइटों पर अपलोड कर देते हैं। इतना ही नहीं ये कंपनियां लोगों ने ज्यादा ब्याज वसूलती है। चीन में इस तरह के लेनदेन को 'नेकेड लोन सर्विस' के नाम से जाना जाता है।

 161 लड़कियों की अश्लील तस्वीर लीक

161 लड़कियों की अश्लील तस्वीर लीक

नेकेड लोन सर्विस को लेकर चाइना यूथ डेली की रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2016 में 161 युवक-युवतियों की न्‍यूड तस्‍वीरों/वीडियो का 10 जीबी डेटा लीक कर दिया। इस लोन के जाल में सबसे ज्यादा 19 से 23 साल के लड़के-लड़कियां फंस जाती है। कंपनियां इन्हें 1000 से लेकर 2000 डॉलर तक का लोन देती है और फिर उनसे उनकी फोटो आईडी के साथ अश्लील फोटो भेजने को कहती है। रिपोर्ट के मुताबिक लोन नहीं चुकाने पर कई मामलों में कर्जदार को सेक्स वर्कर का काम करने के लिए मजबूर किया गया। चीन की सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए कई कंपनियों को बैन किया, लेकिन अब ये कंपनियां चोरी-छुपे ऑनलाइन तरीके से अपना कारोबार फैला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+