टोल, गोल्ड.. टैक्स समेत बदल गए ये 13 बड़े नियम, जो आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
1st april 2023, नया वित्त वर्ष 2023-24 आज से शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष के साथ ही कई आम जनजीवन की चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा।

1st april 2023, आज से नए वित्त वर्ष 2023-24 का आगाज हो चुका है। नई साल की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को जीवन से जुड़ी कई चीजों में बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल से सोने की हॉलमार्किंग, नया टैक्स रिजिम, टोल टैक्स, निवेश की स्कीम, गैस सिलिडंर के दाम में बदलाव हो गया है। यहीं नहीं आज से पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी हो रही हैं। जिसका सीधा असर देश को करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।
1- गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,028 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।

2- सोने की खरीद में बड़ा बदलाव
सरकार ने 1 अप्रैल सोने की खरीद से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की बिक्री छह अंकों के अल्फाटन्यूमेरिक एच यू आई डी के बिना नहीं हो सकेगी। आज से देश में सिर्फ 6 अंक के अल्फान्यूमेरिक संख्या के साथ हॉलमार्क वाले आभूषण ही बेचे जा सकेंगे। अभी तक चार अंकों के साथ-साथ छह अंकों के HUID का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ग्राहकों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद सरकार ने 4 डिजिट वाले हॉलमार्किंग को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। अब केवल 6 अंकों वाला हॉलमार्क की इस्तेमाल करना होगा।
3- बदल जाएंगे एमिशन से जुड़े नियम
सरकार देश में 1 अप्रैल 2023 से BS-6 उत्सर्जन मानकों का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। ऑटोमोबिल कंपनियां कई बदलाव करने वाली हैं। जिसका असर गाड़ियों की कीमत पर भी देखने को मिला। इस लिहाज से 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए ऑन-बोर्ड डायग्नॉस्टिक का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए रीयल ड्राइविंग एमिशन और कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसे मानक लागू हो जाएंगे। नियम में हो रहे बदलावों के चलते हीरो मोटोकॉर्प ने अपने 2-व्हीलर के बाइक्स की कीमत 2% तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।
4- हीरो ने 2-व्हीलर के दामों बढ़ोतरी की
मोटोकोर्प ने अपनी बाइक और स्कूटरों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें कंपनी के लाइन-अप में शामिल अलग-अलग मॉडल पर वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी। हीरो की सबसे पॉपुलर बाईक स्प्लेंडर आज से 1500 रुपए तक महंगी हो गई है। कंपनी की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आप मॉडल के हिसाब से बढ़ी हुई कीमतें देख सकते हैं।

5- बिना पैन के PF निकालने पर अब कम टैक्स
प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से पीएफ अकाउंट से पैन लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30% की जगह 20% टीडीएस लगेगा। बदले नियम का फायदा उन पीएफ खाताधारक को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।
6- सात लाख रुपये तक कमाई टैक्स फ्री
आज से इनकम टैक्स छूट की सीमा पांच लाख रुपये से बढ़कर सात लाख रुपये हो गई है। इस बदलाव का लाभ वही लोग उठा सकेंगे जिन्होंने नई टैक्स रिजीम चुनाव किया होगा। नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। नए टैक्स रिजीम में भले ही टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया गया हो लेकिन नई रिजीम के तहत सात लाख रुपये तक की कमाई पर जीरो टैक्स का लाभ लेने वाले को 80C के तहत मिलने वाली छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

7- महिला सम्मान बचत योजना
सरकार द्वारा केंद्रीय बजट में घोषित महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र 2023 योजना आज से लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में महिलाओं को केवल दो साल की डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह योजना आंशिक निकासी विकल्प के साथ 7.5 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर पर दो साल के कार्यकाल के लिए महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये तक की जमा सुविधा प्रदान करेगी। योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि जमा की जा सकती है। जमा की तारीख से दो साल पूरे होने पर जमा परिपक्व हो जाएगा।
8- टोल टैक्स के बढ़ाए गए दाम
एक अप्रैल से देश के हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली -लखनऊ एक्सप्रेस वे समेत देश के तमाम हाईवे और एक्सप्रेस वे पर आज से करीब 10 फीसदी टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। प्रत्येक वित्त वर्ष की शुरुआत में टोल टैक्स में बदलाव किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कुछ एक्सप्रेस वे पर टोल की कीमतों में 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
9- स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा
एक अप्रैल से छोटी बचत स्कीम में निवेश करने वालों को डिपॉजिट पर अधिक ब्याज मिलेगा।सरकार ने अप्रैल-जून 2023 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि मंथली इनकम स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। आरबीआई के ब्याज दर बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है।
10- म्यूचुअल फंड्स में बदलाव
म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वाले पर आज से टैक्स लगेगा। एक अप्रैल से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। वित्त मंत्रालय ने संशोधित वित्त विधेयक 2023 के जरिये डेट म्यूचुअल फंड्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत 35 प्रतिशत से कम इक्विटी निवेश पर डेट म्यूचुअल फंड्स की बिक्री से होने वाले लाभ को शार्ट टर्म कैपिटल गेन (एसटीसीजी) माना जाएगा। सरकार ने अब डेब्ट म्यूचुअल फंड पर मिलने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स बेनिफिट और इंडेक्सेशन के फायदे खत्म कर दिए गए हैं।

11- पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स और हार्ट से जुड़ी दवाइयां होंगी महंगी
1 अप्रैल से यानि आज से कई दवाओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। आज से पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी हो गई हैं। सरकार ने ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी। इसकी कीमतें 10% तक बढ़ सकती हैं।
12- सोना खरीदना हो जाएगा महंगा
केंद्र सरकार ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में सोने और इमिटेशन गहनों पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान किया था। आज यानि 1 अप्रैल से ये नया टैक्स सिस्टम लागू होगा। जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिलेगा। कीमतों में इजाफा होना तय माना जा रहा है।
13 आज से ये चीजें सस्ती हो जाएंगी
1 अप्रैल से एलईडी टीवी, खिलौने, मोबाइल और कैमरा लेंस, कपड़ा, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कारें, हीरे के गहने, जलीय जीवों के आहार के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाला मछली का तेल, इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले लिथियम आयन सेल के विनिर्माण में काम आने वाली मशीनरी, बायोगैस से जुड़ी चीजें, झींगे का आहार, लिथियम सेल्स और साइकिल की खरीदारी सस्ती हो जाएगी।
इसके अलावा 1 अप्रैल 2023 यानि आज से सिगरेट खरीदना महंगा पड़ेगा, सरकार ने टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जे किचन की चिमनी, आयातित साइकिल और खिलौने, पूर्ण रूप से इंपोर्टेड कारें और इलेक्ट्रिक वाहन, एक्स-रे मशीन और आयात होने वाले चांदी के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कम्पाउंडेड रबड़ और अप्रसंस्कृत चांदी (सिल्वर डोर) के दाम भी बढ़ जाएंगे।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications