बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 127 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 से नीचे

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को सेंसेक्स 127 अंक तो निफ्टी 46.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में यह गिरावट दो हफ्तों बाद देखने को मिला है जब निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है। छोटे शेयरों में बिकवाली का दौर जारी है, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 186 अंक गिरकर 16,918 के स्तर पर बंद हुआ है।

The stock market closed with big fall Sensex fell 127 points Nifty down 12000

मगंलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ खास नहीं रहा सेंसेक्स 0.31 फीसदी गिरकर 40,675.45 स्तर पर और निफ्टी 0.39 फीसदी गिरकर 12,001.30 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकों के शेयरों में भी भारती गिरावट देखने को मिला है, बैंक निफ्टी इंडेक्स 241 अंक गिरकर 31630 के स्तर पर बंद हुआ । साथ ही ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मालूम हो कि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.61 फीसदी, फार्मा 1.03 फीसदी और मेटल इंडेक्स 2.60 फीसदी गिरकर बंद हुआ। दिन की शुरूआत ही सुस्त रफ्तार से होने की वजह से दिन खत्म होने तक कुछ खास नहीं दिखा। सुबह के समय में सेंसेक्स 14 अंक की गिरावट के साथ खुला वहीं, दोपहर 2 बजे के बाद इसमें 200 अंकों कि गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ निफ्टी भी दोपहर को कुछ खास नहीं कर पाया और 70 अंको तक लुढ़क गया। सोमवार को भी बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: 3 साल में 4 बड़े बैंकों ने समेटा कारोबार, अब इस बैंक की बारी,जानिए क्यों बंद हो रहे हैं पेमेंट बैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+