सितंबर में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.17 लाख करोड़ हुआ, लगातार तीसरे महीने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का संग्रह

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: सितंबर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा है। सितंबर में जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने (सितंबर 2020) के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है। इस साल जुलाई और अगस्त महीने में भी जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक था। ये लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है।

सितंबर में जीएसटी

केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि सितंबर 2021 के कुल 1,17,010 करोड़ रुपए के कलेक्शन में CGST 20,578 करोड़ रुपए, SGST 26,767 करोड़, IGST 60,911 करोड़ (माल के आयात से 29,555 करोड़ सहित) और सेस 8,754 करोड़ रुपए है।

जीएसटी संग्रह जून 2021 में कम होकर एक लाख करोड़ रुपए से कम हो गया था। इसके बाद जुलाई, अगस्‍त और अब सितंबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। जून, 2021 में जीएसटी कलेक्श 92,849 करोड़ था। जुलाई 2021 में ये 1.16 लाख करोड़ रहा। अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ था जो सितंबर में बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि सितंबर में दिल्ली में जीएसटी कलेक्शन 3,605 करोड़ रुपए रहा है। उत्तर प्रदेश में सितंबर का जीएसटी रेवेन्यू 5,692 करोड़ रुपए है। जम्मू-कश्मीर में सितंबर 2021 में जीएसटी रेवेन्यू 377 करोड़, हिमाचल प्रदेश में सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 680 करोड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+