CBDT ने बढ़ाई इनकम टैक्स रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख, 15 अक्टूबर तक भर सकेंगे ITR
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी है। CBDT ने इनकम टैक्स रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख को 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2018 तक दी है। विभाग के फैसले के बाद अब आप 15 अक्टूबर 2018 तक ITR और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल कर सकेंगे।

आयकर विभाग ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। CBDT ने कहा कि लोगों की मांग के चलते आईटीआर और ऑडिट रिपोर्ट की तारीख बढ़ाई गई है। हालांकि ये तारीख सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए बढ़ी है जिनको ऑडिट करवाना जरूरी है। गौरतलब है कि टैक्स रिटर्न भरने के लिए आम लोगों के लिए आखिरी तारीख पहले ही 31 अगस्त 2018 को खत्म हो चुकी है। सरकार ने इसे 31 जुलाई 2018 से बढ़ाकर 31 अगस्त किया था, लेकिन फिर बाद में केरल की बाढ़ के कारण टैक्स रिटर्न की तारीख बढ़ाई गई थी। विभाग के इस फैसले से कई कंपनियों और कारोबारियों को लाभ मिलेगा। दरअसल इस बार इनकम टैक्स विभाग ने जरूरी फॉर्म जारी करने में देरी की थी, जिसकी वजह से कंपनियों को दिक्कत हो रही थी। उनकी परेशानी को देखते हुए विभाग ने इसे 15 दिन बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications