कोर सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, मार्च में इंडस्ट्री ग्रोथ 4.7%
नई दिल्ली। कोर सेक्टर के क्षेत्र में भारत के लिए अच्छी खबर है। मार्च महीनें में कोर सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिली है। महीने दर महीने आधार पर कोर सेक्टर की ग्रोथ की रफ्तार में तेजी आई है। कोर इंडस्ट्री ग्रोथ 2.2 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हो गया।

मार्च में कोर सेक्टर अनुमानित विकास महीने दर महीने आधार पर मार्च में क्रूड ऑयल का उत्पादन -6.1 फीसदी के मुकाबले -6.2 फीसदी पर रहा है। वहीं फरवरी में कोर सेक्टर की ग्रोथ 7.4 फीसदी से बढ़कर 9.1 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर मार्च में नैचुरल गैस सेक्टर की ग्रोथ 3.8 फीसदी के मुकाबले 1.4 फीसदी रही है। वहीं मार्च में रिफाइनरी का उत्पादन 4.3 फीसदी रहा है।
अगर फर्टिलाइजर सेक्टर की ग्रोथ की बात की जाए तो महीने दर महीने के आधार पर मार्च में ये 2.5 फीसदी के बढ़कर 4.3 फीसदी हो गई। वहीं स्टील का उत्पादन बढ़कर 6.7 फीसदी पर रहा है। वहीं सीमेंट के उत्पादन में भी ग्रोथ देखने को मिली और ये 8 फीसदी के बढ़कर 15.7 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं मार्च में बिजली का उत्पादन 1.2 फीसदी बढ़कर 1.4 फीसदी पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications